ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर; Vande Bharat का रूट बदला, देखें नया स्टॉपेज और टाइम टेबल

Vande Bharat Express Reschedule: अजमेर से चंडीगढ़ के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल बदल गया है। इस ट्रेन का स्टॉपेज बढ़ाया गया है, जिसे ट्रेन की टाइमिंग भी बदल गई है। आइए जानते हैं कि अब नया शेड्यूल क्या है?

Cockroach in Vande Bharat Train Food: आजकल लोग फूड हाइजीन का काफी ख्याल रखते हैं। जरूरी भी है, क्योंकि जरा-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में लोग आजकल बाहर खाना खाने से बचते हैं और घर का खाना साथ ले जाना बेहतर समझते हैं, क्योंकि आए दिन बाहर फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट-ढाबों में मिलने वाले खाने को लेकर शिकायतें मिलने लगी हैं। कभा खाना गंदा होता हो तो कभी खाने में कीडे़ निकलते हैं। ऐसा ही अब भारतीय रेलवे की लग्जरी ट्रेनों में भी होने लगा है। जी हां, बात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की हो रही है, जिसके खाने में एक बार फिर कीड़ा निकला है। पैसेंजर ने शिकायत दर्ज कराई तो IRCTC ने केटरिंग सर्विस को जुर्माना ठोका। बता दें कि नवंबर महीने में भी वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़ा मिला था और तब भी जुर्माना लगाया गया था। सब्जी के अंदर रेंगता मिला कीड़ा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत (22415) एक्सप्रेस ट्रेन में विकास कुमार सफर कर रहा था। उसे ट्रेन की कैटरिंग सर्विस ने खाना परोसा तो सब्जी में उसे कीड़ा मिला। उसने दूसरे पैसेंजरों को भी वह कीड़े वाली सब्जी दिखाई। इसके चलते पैसेंजरों ने खूब बवाल काटा। TTE और ट्रेन स्टाफ ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और उसने मामले की शिकायत IRCTC की शिकायत परिवाद पुस्तिका में दर्ज कराई। विकास ने बताया कि फतेहपुर के पास की घटना है। ट्रेन में कैटरिंग सर्विस दिल्ली की RK एसोसिएट्स द्वारा की दी जाती है, इसलिए उसने कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं IRCTC की ओर से शिकायत को गंभीरता से लिया गया और कैटरिंग सर्विस का पक्ष जानने के बाद जुर्माना लगाने की बात कही। पहले भी मिल चुके खाने में कीड़े बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने में भी वंदे भारत ट्रेन के नाश्ते में कीड़ा मिला था। यात्री ने नाश्ते में आमलेट मांगा था और जब उसने आमलेट खाना शुरू किया तो उसमें काकरोच नजर आया था। आगरा हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन, शिरडी टू मुंबई वंदे भारत ट्रेन और तिरुनेलवेली से चेन्नई के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन में भी कीड़े-कॉकरोच मिल चुके हैं। सभी मामलों में इंडियन रेलवे कैंटरिंग टूरिज्म (IRCTC) कैटरिंग सर्विस पर जुर्माना लगा चुकी है।

वंदे भारत ट्रेन के खाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

विज्ञापन

Ajmer Chandigarh Vande Bharat Express Rescheduled: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने अजमेर और चंडीगढ़ के बीच दौड़ने वाली 14वीं वंदे भारत का शेड्यूल बदल दिया है। इस ट्रेन का रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल भी बदला है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 6 दिन दौड़ती है। बुधवार को इस ट्रेन का कोई शेड्यूल नहीं है। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कैप्टन शशि किरण ने बदलाव की जानकारी मीडिया कर्मियों के जरिए लोगों तक पहुंचाई।

यह भी पढ़ें:Video: प्रियंका गांधी की जीत पर पति रॉबर्ट वाड्रा की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या दावा किया?

Advertisment

अब यह होगा रूट और स्टॉपेज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर और चंडीगढ़ के बीच ट्रेन नंबर 20977/20978 दौड़ती है। अपने साढ़े 8 घंटे के सफर के दौरान ट्रेन 7 रेलवे स्टेशनों पर ठहरती है, यानि ट्रेन का स्टॉपेज जयपुर, गांधीनगर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली और अंबाला कैंट में है। अब यही ट्रेन 8वें स्टॉपेज पर भी रुकेगी। यह नया स्टॉपेज किशनगढ़ होगा।

यह होगा नया टाइम टेबल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर से वंदे भारत ट्रेन सुबह करीब 6:20 बजे चलती है और दोहपर करीब पौने 3 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। वापसी में ट्रेन चंडीगढ़ से 15:15 बजे चलती और रात 12 बजे के करीब अजमेर जंक्शन पहुंचती है। अब एक दिसंबर से इस ट्रेन का ठहराव चूंकि किशनगढ़ स्टेशन पर भी होगा, इसलिए ट्रेन नंबर 20977 किशनगढ़ पर 6:40 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट बाद 6:42 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 20978 किशनगढ़ स्टेशन पर 11:17 बजे पहुंचेगी और 11:19 बजे रवाना होगी, अब ट्रेन का सफर पूरे साढ़े 8 घंटे में तय होगा।

विज्ञापन

12 अप्रैल 2023 से दौड़ रही ट्रेन

बता दें कि इस ट्रेन में 20 कोच हैं। हर कोच में 2 प्रकार की AC चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार हैं। यह ट्रेन 700 किलोमीटर की दूरी तय करती है और यह दूसरी तय करने में ट्रेन को 8:30 घंटे लगते हैं। यह ट्रेन अजमेर चंडीगढ़ रूट पर दौड़ने वाली सबसे तेज और पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है। इसके बाद BDTS चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस और अखिल भारतीय चंडीगढ़ गरीब रथ ट्रेनें हैं, जो अजमेर तक जाती हैं।

विज्ञापन

दोनों ट्रेनें 700 किलोमीटर की दूरी 10:20 घंटे और 12:40 घंटे में पूरी करती हैं। इस ट्रेन को 12 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखकर रवाना किया था। पहले यह ट्रेन अजमेर और दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच दौड़ती था। 12 मार्च 2024 को इस ट्रेन को चंडीगढ़ तक एक्सपेंड कर दिया गया। इस ट्रेन का संचालन उत्तर पश्चिमी रेलवे (NWR) जोन करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ