Indian Railways : ट्रेन का है कन्फर्म टिकट और नहीं करना सफर तो अब कर सकेंगे ट्रांसफर
Edited By Amit Kasana

train confirmed ticket now you will be able to transfer
Edited By Amit Kasana

train confirmed ticket now you will be able to transfer
Indian Railways : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बेहद खुश कर देने वाली खबर दी है। यह Good News है कि कन्फर्म टिकट रद्द करवाने पर अब आपके कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेंगे। बल्कि अब आप अपनी यह टिकट ऐसे किसी के नाम करवा सकते हैं जो सफर करना चाहता हो। बशर्ते वह अपके परिवार का सदस्य पिता, माता, बहन, भाई, बेटा- बेटी, पति या पत्नी होना चाहिए।
दरअसल, अभी तक कन्फर्म टिकट होने के बाद अगर आप सफर नहीं करना चाहते थे तो हमें टिकट रद्द करवाना पड़ता था। इसके कैंसिलेशन चार्ज लगते हैं। लेकिन अब नए नियम के अनुसार यह टिकट आप दूसरे के नाम करवा सकते हैं। हाल ही में रेलवे ने इस बारे में दिशानिर्देश जारी किए हैं। रेलवे के ऑर्डर के अनुसार टिकट ट्रांसफर करने के लिए जरूरी है कि इसका आग्रह आवेदक को ट्रेन रवाना होने समय से 24 घंटे पहले देना होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अगर एक बार अपना टिकट किसी व्यक्ति को ट्रांसफर कर देते हैं तो दोबारा उस टिकट को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।
– निकटतम रेलवे रिजर्वेशन काउंटर जाना होगा
-टिकट का प्रिटआउट होना चाहिए
-जिसके नाम ट्रांसफर करना चाहते हैं उसका आधार कार्ड या वोटर आईडी आपके पास होना चाहिए
-काउंटर पर टिकट ट्रांसफर का आवेदन देना होगा
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: