Watch: चलती ट्रेन के नीचे गिरती महिला की ऐसे बची जान, रेलवे ने शेयर किया वीडियो

Borivali Railway Station Viral Video: रेलवे ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती दिख रही है। इस महिला का पैर फिसल जाता है, जिसको बचाने के लिए पुलिसकर्मी दौड़कर आता है।

Borivali Railway Station Viral Video

Borivali Railway Station Viral Video: देश में रोज लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। यात्रा से जुड़े कई वीडियो सामने आते हैं, जिसमें कई अच्छे होते हैं, तो कई भयंकर हादसों के होते हैं। रेलवे सुरक्षित यात्रा के लिए बार-बार चेतावनी देता है। इसके बाद भी यात्रियों के लापरवाही के मामले सामने आते हैं। यात्री ट्रेन रुकने का इंतजार किए बिना ही चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने की कोशिश करते हैं। इसी में कई बार बड़े हादसों के शिकार हो जाते हैं। हाल ही में रेलवे ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती है, इस दौरान उसका पैर फिसल जाता है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचकर स्थिति को संभालता है।

रेलवे ने शेयर किया वीडियो

रेलवे ने जो वीडियो शेयर किया है, वह महाराष्ट्र के बोरीवली रेलवे स्टेशन का है। इस वीडियो को भारतीय रेलवे के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया कि महाराष्ट्र के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय असंतुलित होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद रेलवे सुरक्षाकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। आगे यात्रियों को सलाह देते हुए लिखा गया कि कृपया करके चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें।

सुरक्षाकर्मी की सतर्कता से बची जान

वीडियो में देखा जा करता है कि ट्रेन धीरे-धीरे चल रही है। जिसमें से एक महिला प्लेटफॉर्म पर उतरने की कोशिश करती है। खतरे को भापंते हुए वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत महिला की तरफ दौड़ता है। इसी बीच महिला ट्रेन से नीचे गिर जाती है, जिससे उसके पैर ट्रेन की पटरियों पर चले जाते हैं। महिला पूरी तरह से पटरियों पर जाने ही वाली होती है कि वह पुलिसकर्मी तुरंत उसको बाहर खींच लेता है। यह वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देखकर किसी की भी सांसे अटक सकती है। इस तरह के हादसों से बचने के लिए ही रेलवे हमेशा लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह देता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ