Video : पांचवी शादी के लिए शख्स ने मौलाना को लगाया फोन, लाइव टीवी पर जोड़ने लगे हाथ

Pakistan Maulana Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मौलाना से पांचवी शादी करने में आ रही समस्या का समाधान मांग रहा है। पढ़ें मौलाना का जवाब और क्या रही वहां मौजूद एंकर की प्रतिक्रिया।

Pakistan 5th Marriage
विज्ञापन

Pakistan Maulana Viral Video : इस्लाम धर्म में चार शादी करने की छूट होती है, इसके लिए कुछ नियम भी हैं, लेकिन एक शख्स ने मौलाना को फोन कर ऐसा सवाल पूछ लिया कि सभी हंस पड़े। मामला पड़ोसी देश पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है, जहां एक शख्स ने मौलाना से पूछा कि उसकी पहले से ही चार शादी हो चुकी हैं, लेकिन अब उसे एक और लड़की पसंद आ गई है। वह पांचवीं शादी कैसे कर सकता है? मौलाना का जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी चैनल पर एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें लोग फोन कर अपनी समस्याएं बताते और मौलाना से समाधान मांगते हैं। इसी दौरान कराची के एक शख्स का फोन आया और उसकी समस्या सुनकर एंकर हंस पड़ी, इतना ही नहीं, मौलाना ने भी हाथ जोड़ लिए।

विज्ञापन

फोन कॉल पर क्या बोला शख्स?

दरअसल, शख्स ने फोन कर कहा कि एक लड़की है, जो उसे बहुत पसंद करती है। वह उससे शादी करना चाहता है, लेकिन हो नहीं पा रही है। उसकी पहले से चार शादियां हो चुकी हैं और चारों पत्नियां खुश हैं। अब उसे समझ नहीं आ रहा कि पांचवीं शादी कैसे करे? इस पर एंकर ने तुरंत कह दिया कि “आपको यह सवाल पूछना ही नहीं चाहिए।” वहीं, मौलाना ने हाथ जोड़ते हुए कहा, “खुदा के लिए, इन शादियों से बाहर भी आ जाओ भाई!”

“चार के बाद तो गिनती खत्म हो गई!”

मौलाना ने आगे कहा, “चार के बाद तो गिनती खत्म हो गई है। आप शादी जरूर करें, लेकिन सवाल यह है कि अगर आप चार पर भी नहीं रुके, तो क्या गारंटी है कि पांच के बाद रुक जाएंगे? हमने मोहब्बत को बहुत आसान बना दिया है, लेकिन मोहब्बत इतनी आसान नहीं है। आप इतने सस्ते हैं कि किसी ने आपकी तरफ देखा और आप उसकी मोहब्बत में पागल हो गए?”

विज्ञापन

इसके बाद मौलाना ने शख्स को समझाते हुए कहा कि “आपकी शादी तभी हो पाएगी, जब आपकी चार में से कोई एक पत्नी आपको छोड़ दे या ऊपर चली जाए!” यह सुनकर वहां मौजूद एंकर लगातार हंस रही थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग कॉल करने वाले शख्स की बातों पर हैरानी जता रहे हैं और मौलाना के जवाब पर मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ