संयुक्त राष्ट्र के झंडे के नीचे सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय शांति सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के मौके पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संयुक्त राष्ट्र ने कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले दो भारतीय सैनिकों लांस हवलदार हरभजन सिंह और नाईब सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान को मरणोपरांत प्रतिष्ठित डैग हैमरस्कजॉल्ड मेडल’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत की मेजर अभिलाषा जो वर्तमान में लेबनान में तैनात है इन्हें 2025 मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. आपको बता दें कि भारत दुनिया के सबसे बड़े और प्रमुख शांति रक्षक दल भेजने वाले देशों में से एक है. वैश्विक शांति में भारत की भूमिका का सम्मान करते हुए, न्यूज़ 24 को मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 180 से अधिक भारतीय शांति सैनिक शहीद हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: CISF महानिदेशक ने चंडीगढ़ में की उच्च स्तरीय परिचालन समीक्षा बैठक, हवाई अड्डों की सुरक्षा पुख्ता करने पर मुख्य जोर
डैग हैमरस्क्योल्ड मेडल क्या है
डैग हैमरस्क्योल्ड मेडल संयुक्त राष्ट्र द्वारा उन सैन्य, पुलिस और नागरिक कर्मियों को मरणोपरांत दिया जाता है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सेवा के दौरान अपने प्राण गंवाए हों. इस पदक का नाम संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव Dag Hammarskjöld के नाम पर रखा गया है, जिनकी साल 1961 में वर्तमान जाम्बिया में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. यह पुरस्कार शांति स्थापना में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्मियों की स्मृति को सम्मानित करता है.
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
33 mins ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
1 hr agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
14 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines