Indian Passport: पासपोर्ट किसी भी व्यक्ति की पहचान का सोर्स तो होता ही है. मगर उसके अलावा भी कई काम आता है. आपने अक्सर पासपोर्ट को ट्रैवल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला जरूरी दस्तावेज माना जाता है. वैसे यह होता भी है मगर क्या आप जानते हैं इंडियन पासपोर्ट एक नहीं कई रंगों के होते हैं और उनके अलग-अलग अधिकार और फायदे भी होते हैं. नीले रंग का पासपोर्ट सामान्य नागरिकों के लिए है जबकि सफेद और नारंगी स्पेशल कैटेगरी में आने वाले लोगों को दिया जाता है.
चलिए जानते हैं भारत में मिलने वाले अलग-अलग पासपोर्ट्स के बारे में और उससे मिलने वाले फायदे क्या है?
नीले रंग का पासपोर्ट (Indian Blue Passport)- नीले रंग का पासपोर्ट सबसे कॉमन होता है, जो भारतीय नागरिकों को दिया जाता है. इस पासपोर्ट की मदद से आप घूमने जाते हैं, बच्चे पढ़ाई करने या लोग काम के सिलसिले में एक से दूसरे देश जा सकते हैं. ब्लू पासपोर्ट में बायोमेट्रिक चिप होता है, जो आपकी सिक्योरिटी बढ़ाता है.
ये भी पढ़ें-Paytm और Phonepe समेत 32 कंपनियों के लिए RBI की नई गाइडलाइन, 6 पॉइंट में नए नियम
सफेद पासपोर्ट (Indian White Passport)- सफेद रंग के पासपोर्ट सरकारी कर्मचारियों के पास होते हैं. दरअसल, ऐसे पासपोर्ट उन्हें दिए जाते हैं, जो भारत के काम से सरकार की ओर से विदेश जाते रहते हैं. उनका काम भी सरकारी होता है. इस पासपोर्ट होल्डर को इमीग्रेशन चेक पॉइंट पर सुविधा मिलती है.
लाल पासपोर्ट (Indian Maroon Passport)- सभी पासपोर्ट में सबसे खास मरून और लाल रंग वाला यह पासपोर्ट होता है. ये भारतीय राजनायिकों और सीनियर सरकारी अधिकारी को दिया जाता है. इन Passport Holders’s को बाकियों की तुलना में सबसे ज्यादा अधिकार मिलते हैं. इन्हें वीजा की लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता और कुछ देशों में बिना वीजा भी एंट्री मिल जाती है. इस पासपोर्ट को इंडियन पासपोर्ट का सबसे स्ट्रॉन्ग पासपोर्ट माना जाता है.
नारंगी पासपोर्ट (Indian Orange Passport)- यह पासपोर्ट अब बंद किया जा चुका है. मगर जानकारी के लिए बता दे कि इस रंग का पासपोर्ट उन लोगों को दिया जाता था जिन्होंने 10वीं तक पढ़ाई नहीं की होती है. दरअसल, कम शिक्षा प्राप्त करने वाले लोग गल्फ कंट्रीज में फैक्ट्रियों और प्लांट्स में काम करने जाते थे. इन पासपोर्ट होल्डर्स के लिए जांच प्रक्रिया विदेश जाने से पहले थोड़ी कठिन होती है.
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
6 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
7 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
7 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
8 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
9 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
10 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
11 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
11 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines