हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश में भारतीय अधिकारी की रहस्यमयी मौत, ऑफिस में मिला शव; मचा हड़कंप

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया जा रहा है. मृतक के कमरे और आसपास के इलाके की जांच की जा रही है. बांग्लादेश और भारतीय उच्चायोग के बीच इस मामले में समन्वय जारी है. भारतीय दूतावास के अधिकारी शव को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं.

विज्ञापन
AI generated image

बांग्लादेश के चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में एक भारतीय अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र धर के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रहने वाले थे और वहां सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर तैनात थे. मंगलवार सुबह उनके शव के मिलने से दोनों देशों के राजनयिक हलकों में हड़कंप मच गया है. पुलिस के अनुसार, नरेंद्र धर मंगलवार सुबह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे. सहयोगी अधिकारियों ने काफी प्रयास करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचित किया गया.

कहां मिला शव?


चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुरानी वीजा सेंटर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित डेटा एंट्री रूम के बाथरूम के सामने उनका शव बरामद किया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है. चटगांव सिटी पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर अमीनुर राशिद ने बताया कि नरेंद्र धर भारतीय सहायक उच्चायोग में प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में कार्यरत थे. शुरुआती जांच में संदेह है कि उनकी मौत रात के किसी समय बाथरूम जाते वक्त हुई हो सकती है, लेकिन मौत का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत में कितने फीसदी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

विज्ञापन

कौन थे नरेंद्र धर?


चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर हसन मोहम्मद शौकत अली ने भी घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव भारतीय सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा. नरेंद्र धर हरियाणा के रहने वाले थे. उनके पिता का नाम राम निवास है. वे पिछले काफी समय से बांग्लादेश में तैनात थे और अपने काम को लेकर काफी सक्रिय माने जाते थे. उनकी अचानक मौत से उच्चायोग के अन्य कर्मचारी भी सदमे में हैं.

भारत लाया जाएगा शव


वर्तमान में पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया जा रहा है. मृतक के कमरे और आसपास के इलाके की जांच की जा रही है. बांग्लादेश और भारतीय उच्चायोग के बीच इस मामले में समन्वय जारी है. भारतीय दूतावास के अधिकारी शव को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियां शुरू, खाली समय में बच्चे घर बैठे करें ये काम; ‘आयरनमैन’ जैसा तेज होगा दिमाग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola