गर्मी की छुट्टियां शुरू, खाली समय में बच्चे घर बैठे करें ये काम; 'आयरनमैन' जैसा तेज होगा दिमाग

भीषण गर्मी और लू की चेतावनी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं. कल से शुरू होने वाली इन छुट्टियों में बच्चे घर में रहेंगे, जिससे माता-पिता चिंतित हैं कि कहीं बच्चे मोबाइल और टीवी स्क्रीन के सामने ज्यादा समय न बिताएं. ऐसे में बच्चों के दिमाग को तेज करने वाले स्क्रीन-फ्री ब्रेन गेम्स एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

Summer holidays
1 / 9

भीषण गर्मी और लू की चेतावनी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं. कल से शुरू होने वाली इन छुट्टियों में बच्चे घर में रहेंगे, जिससे माता-पिता चिंतित हैं कि कहीं बच्चे मोबाइल और टीवी स्क्रीन के सामने ज्यादा समय न बिताएं. ऐसे में बच्चों के दिमाग को तेज करने वाले स्क्रीन-फ्री ब्रेन गेम्स एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

सुडोकू

सुडोकू2 / 9

सुडोकू नंबर्स का ऐसा खेल है जो बच्चों की लॉजिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को बेहद मजबूत बनाता है. अखबारों, मैगजीन्स या ऐप के बिना भी प्रिंटेड पुस्तकों से बच्चे इसे आसानी से खेल सकते हैं. यह खेल एकाग्रता बढ़ाता है और गणितीय सोच को विकसित करने में मदद करता है.

विज्ञापन

स्क्रैबल या वर्ड हंट

स्क्रैबल या वर्ड हंट3 / 9

स्क्रैबल बच्चों की शब्दावली और स्पेलिंग को मजबूत करने का शानदार खेल है. खेलते-खेलते बच्चे नए शब्द सीखते हैं, याददाश्त तेज होती है और भाषा पर पकड़ बढ़ती है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध यह खेल पूरे परिवार के साथ खेला जा सकता है.

शतरंज (चेस)

शतरंज (चेस)4 / 9

शतरंज को दुनिया का सबसे बेहतरीन ब्रेन गेम माना जाता है, जो बच्चों में दूरदर्शिता और रणनीतिक सोच विकसित करता है. यह खेल फोकस बढ़ाता है और सामने वाले की चाल को भांपने की क्षमता विकसित करता है. माता-पिता को चाहिए कि रोज कम से कम एक गेम अपने बच्चों के साथ खेलें.

विज्ञापन

रुबिक्स क्यूब

रुबिक्स क्यूब5 / 9

रुबिक्स क्यूब तीन आयामी पहेली का रोमांचक खेल है जो बच्चों के धैर्य और समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ाता है. इंटरनेट पर उपलब्ध आसान ट्रिक्स से बच्चे इसे धीरे-धीरे हल करना सीख सकते हैं. यह हाथ-आंख के तालमेल और स्पेशल अवेयरनेस को बेहतर बनाने में मदद करता है.

ब्लॉक बिल्डिंग या लेगो

ब्लॉक बिल्डिंग या लेगो6 / 9

रंग-बिरंगे ब्लॉक्स से घर, गाड़ी या रोबोट बनाना बच्चों की क्रिएटिविटी और कल्पनाशक्ति को उड़ान देता है. यह खेल बिना स्क्रीन के घंटों तक बच्चों को व्यस्त रख सकता है. नन्हें इंजीनियरों के लिए यह गेम विशेष रूप से फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

मेमोरी गेम्स या पेयर मैचिंग

मेमोरी गेम्स या पेयर मैचिंग7 / 9

कार्ड्स या पिक्चर्स के जरिए खेला जाने वाला मेमोरी गेम बच्चों की याददाश्त और एकाग्रता को तीखा बनाता है. यह खेल सरल है और छोटी उम्र के बच्चों के लिए भी उपयुक्त है. नियमित खेलने से बच्चे तेजी से चीजों को याद रखना सीखते हैं.

क्रॉसवर्ड पजल

क्रॉसवर्ड पजल8 / 9

क्रॉसवर्ड बच्चों की सामान्य ज्ञान और भाषा समझ को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है. विभिन्न विषयों पर आधारित पजल चुनकर माता-पिता बच्चों की रुचि को बढ़ा सकते हैं. यह खेल शब्दों के सही उपयोग और तार्किक सोच को विकसित करता है.

विज्ञापन

टॉवर ऑफ हनोई या स्टैकिंग गेम्स

टॉवर ऑफ हनोई या स्टैकिंग गेम्स9 / 9

टॉवर ऑफ हनोई जैसी पहेलियां बच्चों में धैर्य और प्लानिंग स्किल्स विकसित करती हैं. ये खेल गणितीय सोच और क्रमबद्ध तरीके से सोचने की आदत डालते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन