Anti-Submarine Anjdeep: भारतीय नौसेना के एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट के आठ जहाजों में से तीसरे जहाज अंजदीप को कर दिया गया है. इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स कोलकाता ने आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया है. लगभग 77 मीटर लंबाई वाले ये जहाज, वॉटरजेट के तहत संचालित सबसे बड़े भारतीय नौसेना युद्धपोत हैं और अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए पनडुब्बी रोधी रॉकेट से लैस हैं, जो पानी के नीचे के खतरों का प्रभावी ढंग से पता लगाने और खतरों को निपटारा करने में सक्षम हैं.
यह जहाज नौसेना की पनडुब्बी रोधी, तटीय निगरानी और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को मजबूत करेगा. जहाज का नाम कर्नाटक के कारवार के तट पर स्थित अंजादीप द्वीप से लिया गया है, जो अपने विशाल समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय नवसेना की ताकत को दिखाता है. अंजदीप की डिलीवरी भारतीय नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण की खोज में एक और मील का पत्थर है, जो सरकार के 80% से अधिक स्वदेशी सामानों के साथ आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दिखा रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या सच में खतरे में है अरावली हिल्स? केंद्र सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब, इन आरोपों का किया खंडन
कैसे पड़ा अंजदीप नाम?
भारत की नौसेना में शामिल हुआ नया युद्धपोत INS अंजदीप अपनी विशेषताओं और नाम दोनों के कारण चर्चाओं में है. इस जहाज का नाम कर्नाटक के करवार तट के समीप स्थित ऐतिहासिक अंजादीप द्वीप से प्रेरित है. यही द्वीप उस पूर्व INS अंजादीप की स्मृति को भी जीवंत करता है, जो पेट्या श्रेणी का जहाज था और 2003 में सेवामुक्त कर दिया गया था. नए जहाज के नाम से न केवल पुराने गौरव को नया रूप मिला है, बल्कि यह नौसेना की परंपरा और विरासत को भी आगे बढ़ाने का संदेश देता है.
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
24 mins agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
59 mins agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
5 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
6 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines