भारतीय नौसेना ने वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा को लॉन्च किया हैं, न्यूज़ 24 को मिली जानकारी के मुताबिक. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत-बाउंड तेल, एलपीजी और एलएनजी टैंकरों की सिक्युरिटी को लेकर पुरी तरह से अलर्ट है. पूर्व नवसेना अधिकारी रंजीत रॉय के मुताबिक इंडियन नेवी का लिया गया यह फैसला बेहद जरूरी है क्योंकि इंटेरनेशनल मार्किट में इंडिया का पॉवर ट्रेड का 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है इसलिए नवसेना ने जो 5 युद्धपोतों की तैनाती की है वह समुंद्री शक्ति दिखाने के लिए की है.
नवसेना सूत्रों ने न्यूज़ 24 को जानकारी देते हुए बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जो कभी चर्चा में नही रहा, आज पूरे वर्ल्ड के लिए खास बन गया है क्योंकि इसे सबसे इम्पोर्टेन्ट ऊर्जा चेक पॉइंट माना जाता है. वर्तमान में सिर्फ भारत ही नही हो रहे युद्ध से करीब 80 देश प्रभावित हुए है. जिस वजह से भारत के अभी दर्जनों बाउंड जहाज फंसे हुए है. भारतीय नवसेना के एक बड़े अधिकारी ने न्यूज़ 24 से बातचीत में कहा कि फिलहाल अभी 25 जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकालने की कोशिश चल रही है.
सेना की कूटनीति के कारण ही जब अमेरिका ईरान एक दूसरे पर जमकर हमला कर रहे थे तब उसी वक़्त एलपीजी कैरियर पाइन गैस और जग वसंत ने नौसेना के नेतृत्व में होर्मुज को पार करने में सफलता पाई थी. आपको बता दें कि इन दोनों शिप में लगभग 95,000 टन एलपीजी है, जो अगले कुछ दिनों में भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने वाला है. इसके पहले शिवालिक, नंदा देवी जैसे दूसरे एलपीजी कैरियर और क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी को भी सुरक्षित निकाला गया था.
क्या फायदा है इस ऑपरेशन से?
अमेरिका, इजराइल और ईरान जैसे ही एक दूसरे के सामने आए भारत मे तेल और गैस के संकट गहराने शुरू हो गए. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से यह आस्वासन दिया गया कि ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नही है. रक्षा मामलों के जानकार दिनाकरन पेरी के मुताबिक अगर होर्मुज में रुकावट के कारण भारत में तेल-गैस आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है, जिसका असर इकोनॉमिक और आम जनता दोनों पर पड़ सकता है और इसकी बानगी दिखनी शुरू भी हो गई है. इस ऑपरेशन का मकसद ऊर्जा सुरक्षा की मजबूती में कोई कमी नही रह जाये उसे घ्यान में रखकर लॉन्च किया गया है. आपको बता दे कि ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा भारतीय नवसेना की ताकत का सबूत भी दे रहा है.
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
7 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
7 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
10 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
17 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines