जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की हवाइयां उड़ा रखी हैं। एक और भारतीय सेना जमीनी स्तर पर युद्धाभ्यास कर रही है। अब भारतीय नौसेना भी अरब सागर में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है, जिसे देखकर दुश्मनों थर-थर कांप उठेगा। जी हां, अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत एंटी-शिप मिसाइलों का परीक्षण कर रहे हैं। नौसेना की ओर से एक पोस्ट डालकर अरब सागर में परीक्षण के वीडियो दिखाए गए।
बयान जारी किया गया कि किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए तैयार हैं। विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार हैं। भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और क्रू मेंबर्स क्रू की लॉन्ग रेंज ऑफेंसिव स्ट्राइक (लंबी दूरी पर अटैक) की क्षमता और तैयारी को री-वेलिडेट किया, ताकि किसी भी समय, कहीं भी जरूरत पड़े तो किसी से भी मुकाबला किया जा सके।
पाकिस्तान भी कर चुका मिसाइल परीक्षण
नौसेना सूत्रों के मुताबिक, अरब सागर में आज INS विक्रांत से राफेल उड़ान भरेगा। सभी मार्कोज कमांडो को आज ऑनलाइन नेवी कमांड से जुड़ने के लिए कहा गया है। बता दें कि भारतीय सेना ने अरब सागर में अपने समुद्री एरिया में ताकत का प्रदर्शन तब किया, जब पाकिस्तान ने मिसाइल परीक्षण के लिए अरब सागर में अपने समुद्री एरिया में नो फ्लाई जोन घोषित किया।
पहलगाम आतंंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। भारत ने आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को आक्रामक तेवर दिखाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी पाकिस्तान को सबक सिखाने और पहलगाम का बदला लेने की बात कह चुके हैं। भारतीय सेना भी एक्शन मोड में है और अब नेवी भी एक्शन में आ गई है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines