Know Indian Railways Luggage Rules: पूरी आबादी का अधिकतर हिस्सा एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं। ये सस्ता होने के साथ ही आरामदायक भी होता है। लाखों लोग रोजाना ट्रेन का सफर करते हैं और अपने साथ काफी सारा भारी भरकम सामान भी लाते-ले जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि ट्रेन के किस कोच में कितना सामान आप फ्री में कैरी कर सकते हैं? इसकी एक लिमिट होती है जो बहुत से लोगों को पता ही नहीं हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को जुर्माना भी देना पड़ जाता है। अगर आप भी रेल से सफर करने वालों में से एक हैं तो जल्दी से जान लें कि ट्रेन के किस कोच में कितना सामान ले जाना अलाउड है।
एसी फर्स्ट कोच से एसी 2 टायर तक कितना सामान ले जा सकते हैं?
चलिए शुरुआत एसी फर्स्ट कोच से लेकर एसी 3 टायर से करते हैं। भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, एसी फर्स्ट कोच में सफर करने वाले यात्री अपने साथ 70 किलो वजन कैरी कर सकते हैं। एसी 2 टियर में 50 किलो तक का सामान फ्री में ले जा सकते हैं। अगर इससे ज्यादा का वजन आप कैरी करते हैं तो रेलवे के नियमों के अंतर्गत आपको जुर्माना देना होगा। ऐसे में पहले ही अपने सामान का वजन कर लें ताकी जुर्माने से बच सकें।
यह भी पढ़ें: म्यांमार में फिर भूकंप के झटके, पाकिस्तान में भी हिली धरती, जानें कितनी रही तीव्रता
सेकंड क्लास और स्लीपर क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं?
अब बात कर लेते हैं एसी सेकेंड क्लास और स्लीपर क्लास की जिसमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। अगर आप इन दोनों में से किसी एस क्लास में सफर कर रहे हैं तो जान लें कि स्लीपर क्लास के यात्री अपने साथ 40 किलो तक का सामान और सेकंड क्लास में यात्रा करने वाले यात्री अपने साथ 35 किलो तक का सामान को ले जा सकते हैं।
ट्रेन में ये चीजें ले जाना प्रतिबंधित
अब ये जान लेते हैं कि ट्रेन में कौन सा सामान ले जाना अलाउड नहीं होता है। ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ये बात जान लें कि वो किन चीजों को ट्रेन में नहीं ले जा सकते। जैसे पटाखे, तेजाब, गैस सिलेंडर, चमड़ा, ग्रीस, आदि। अच्छे से जान लें कि अगर कोई इन चीजों के साथ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है और जेल भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन परीख का निधन, जानें अंतिम संस्कार से जुड़ी हर डिटेल
संबंधित खबरें
बेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
22 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
4 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
5 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines