देश में जिला अस्पतालों में कैंसर डेकेयर सेंटर स्थापित करने को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई। सरकार की इस पहल के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्लूप्रिंट तैयार किया है। जिसमें कीमोथेरेपी, परामर्श सेवाएं और दवाओं को लेकर एक खास प्लान बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की इस रिपोर्ट में कहा गया कि इस पहल से कैंसर का उपचार मरीजों को उनके घर के नजदीक ही दिया जाएगा। आने वाले सालों में सरकार के इस कदम से मेडिकल के क्षेत्र में क्रांति देखने को मिल सकती है। जानिए इन केंद्रों में क्या कुछ होगा?
कब तक बनेंगे केंद्र?
इन केंद्रों में कीमोथेरेपी और परामर्श सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा, एक केंद्र में 4 से 6 बिस्तर, ओन्कोलॉजिस्ट या एक चिकित्सा अधिकारी, दो नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक कंसल्टेंट और एक बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (Multi Purpose Worker) होना चाहिए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इसका ऐलान किया। इन केंद्रों को अगले तीन सालों में बनाया जाएगा। एक साल में कम से कम 200 केंद्र बना लिए जाएंगे। बाकी के केद्रों को तय समय पर स्थापित किया जदएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कैंसर का उपचार मरीजों के घरों के नजदीक ही आसानी से मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को दिया खास तोहफा, उठाया गया SFJ का मुद्दा
अलग से भर्ती की सिफारिश
संसदीय पैनल ने अलग भर्ती की सिफारिश भी की है। पैनल की रिपोर्ट में कहा गया कि समिति यह भी चाहती है कि केंद्रों के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला अस्पतालों से डॉक्टर और नर्स देने के बजाय, अलग से इनकी भर्ती की जाए, क्योंकि जिला अस्पतालों में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है।
कैंसर के बढ़ रहे मामले
ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल 14 लाख से ज्यादा मामले सामने आते हैं, जिसमें से 9 लाख लोगों की मौत हो जाती है। पुरुषों में सबसे आम कैंसर होंठ और मुंह (15.6%) और फेफड़ों (8.5%) के कैंसर के मामले सामने आते हैं। वहीं, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के सबसे ज्यादा (26.6%) मामले सामने आते हैं।
ये भी पढ़ें: गुड न्यूज! सीमा हैदर के घर गूंजी किलकारी, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines