गुड न्यूज! सीमा हैदर के घर गूंजी किलकारी, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म

सीमा हैदर और सचिन के घर नई खुशखबरी ने दस्तक दी है। सीमा हैदर ने अपनी 5वीं संतान के रूप में एक बेटी को जन्म दिया है, जिसे लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

Seema haider delivery update

Seema Haider gives birth to Baby Girl: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गईं हैं। उन्होंने अपने 5वें बच्चे को जन्म दिया है। सीमा और सचिन के पहले बच्चे ने इस दुनिया में एंट्री की है। सीमा ने आज सुबह एक बेटी को जन्म दिया है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

कहां हुई डिलीवरी?

सीमा पूरे देश में पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर हैं। सीमा पांचवी बार मां बन चुकी हैं और उन्होंने भारत में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। यह बच्चा सीमा और सचिन का है। सीमा हैदर की डिलीवरी ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में सुबह तकरीबन 4 बजे हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान से आईं थीं सीमा

बता दें कि सीमा हैदर 2 साल पहले पाकिस्तान से भारत आईं थीं। सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आईं और उन्होंने सचिन मीणा से शादी कर ली। सीमा और सचिन की दोस्ती ऑनलाइन पबजी खेलने के दौरान हुई थी।

दिसंबर में दी प्रेग्नेंसी न्यूज

सीमा हैदर ने पिछले साल दिसंबर में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस वीडियो में सीमा और सचिन एक-दूसरे से गले मिलते दिखाई दे रहे थे। सीमा ने वीडियो में बताया था कि वो सात महीने की प्रेग्नेंट हैं।

विज्ञापन

सीमा बनीं पाकिस्तानी भाभी

सीमा और सचिन ने हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दोनों उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में रहते हैं। सीमा और सचिन की लव स्टोरी न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी गॉसिप का हॉट टॉपिक बनी रहती है। सीमा के फैंस ने उन्हें पाकिस्तानी भाभी का टैग दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ