Indian Family Died in America: अमेरिका में आश्रम जाते समय लापता हुए 4 भारतीयों की मौत अमेरिका की पुलिस के लिए पहेली बन गई है। चारों भारतीय मंदिर जाते समय लापता हुए थे, जिनके शव बीते दिन उनकी ही कार में मिले हैं, लेकिन उनकी मौत होने के कारण अभी तक पता नहीं चला है। मृतकों की पहचान डॉ. किशोर दीवान, आशा दीवान, शैलेश दीवान और गीता दीवान के रूप में हुई है। पश्चिम वर्जीनिया की मार्शल काउंटी में शेरिफ माइक डौघर्टी ने शव मिलने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: कौन है नेहल मोदी जिसे अमेरिका पुलिस ने किया गिरफ्तार, नीरव मोदी से है खास कनेक्शन
लोगों ने कार के बारे में पुलिस को बताया
पश्चिम वर्जीनिया की मार्शल काउंटी में शेरिफ माइक डौघर्टी ने बताया कि लोगों ने फोन करके पुलिस को 4 दिन से लावारिस खड़ी कार के बारे में बताया था। लोगों ने बताया कि हल्के हरे रंग की टोयोटा कैमरी कार न्यूयॉर्क से वेस्ट वर्जीनिया जाने वाली बिग व्हीलिंग क्रीक रोड के किनारे पर एक खड़ी चट्टान के पास पार्क है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो कार के अंदर उन 4 लोगों के शव थे, जिनके गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। मौके पर ही डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया था।
यह भी पढ़ें: अमेरिका का वीजा हुआ महंगा, कब से लागू होगा आदेश और अब कितने रुपये देने होंगे एक्स्ट्रा?
पोस्टमार्टम से पता चलेगा मौत का कारण
शेरिफ माइक डौघर्टी ने बताया कि चारों के शव मिलने की जानकारी परिजनों को दे दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि चारों की मौत कैसे हुई? कोई हादसा हुआ है या चारों ने सुसाइड की है, यह बड़ा सवाल है। चारों को आखिरी बार गत 29 जुलाई को दोपहर करीब 2:45 बजे पेन्सिलवेनिया के एरी में पीच स्ट्रीट के बर्गर किंग रेस्टोरेंट में देखा गया था। चारों में से 2 लोग रेस्टोरेंट के अंदर जाते हुए नजर आए थे। उन्होंने खाने-पीने का सामान खरीदकर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की थी।
यह भी पढ़ें: Video: क्या काम करता है अमेरिका का E6B एयरक्राफ्ट? अटलांटिक महासागर में देखा गया
आखिरी बार आश्रम की ओर जाते दिखे थे
रेस्टोरेंट के बाद चारों को पेंसिल्वेनिया स्टेट ट्रूपर के लाइसेंस प्लेट रीडर ने देखा था। उनकी गाड़ी इंटरस्टेट 79 पर दक्षिण दिशा की ओर जाती नजर आई। वे पश्चिम वर्जीनिया के माउंड्सविले स्थित आध्यात्मिक आश्रम प्रभुपाद पैलेस ऑफ गोल्ड की ओर जा रहे थे। 29 जुलाई के बाद चारों ने होटल में चेक इन नहीं किया तो परिजनों ने होटल स्टाफ के जरिए पुलिस को चारों के लापता होने की शिकायत दी। चारों के फोन बुधवार सुबह 3 बजे तक माउंड्सविले और व्हीलिंग में एक्टिव मिले।
मार्शल काउंटी शेरिफ कार्यालय की ओर से बताया गया है कि कार से किसी तरह का जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। उनके द्वारा खरीदा गया खाने-पीने का सामान भी नहीं मिला है। इसलिए चारों की मौत होने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines