इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले क्रिकेटर भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सबसे ज्यादा बात होती है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोग ज्यादा कुछ नहीं जानते। बता दें कि सूर्यकुमार यादव की शादी देविशा शेट्टी से हुई है। दोनों वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। दोनों अक्सर फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा व्हाट्सऐप पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच प्यार कैसे हुआ? उनकी मुलाकात और उनकी शादी कब-कैसे हुई?
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में अशोक कुमार यादव और स्वपना यादव के घर हुआ था। साल 2010-11 के रणजी सीजन में सूर्य कुमार ने दिल्ली के अगेन्स्ट अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला था। फिर साल 2011 में उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL खेलने का मौका मिला। क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने कुछ दिन तक MI के लिए खेला। इसके बाद उन्हें साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीद लिया, लेकिन वह साल 2014 में MI में फिर से वापस आ गए और तब से लेकर अब तक वे टीम से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें:मनोज कुमार के परिवार में कौन-कौन? एक मेंबर का एक्ट्रेस श्रीदेवी से रहा खास कनेक्शन
देविशा शेट्टी
देविशा शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1993 को मुंबई में एक साउथ इंडियन फैमिली में हुआ था। उनके पिता देवदास शेट्टी होटल बिजनेसमैन हैं तथा उनकी मां लता शेट्टी होममेकर हैं। देविशा अपनी फैमिली में सबसे छोटी हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम दीक्षा शेट्टी है। देविशा शेट्टी मुंबई में संपन्न परिवार में पली-बढ़ी हैं। देविशा शेट्टी ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से अपनी स्टडी कंप्लीट की है। इसके बाद मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। देविशा शेट्टी को डांस से काफी लगाव है। वह बचपन से ही डांस करती आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने डांस को अपना प्रोफेशन भी बनाया और वे मुंबई में डांस ट्रेनर भी बन गईं।
सूर्यकुमार की देविशा शेट्टी से मुलाकात
बता दें कि आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में कॉलेज के दिनों में सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और वे अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हो गए। मई 2016 में उन्होंने फॉर्मल इंगेजमेंट करके अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना लिया।
जुलाई 2016 में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और देविशा ने एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में शादी रचा ली। देविशा शेट्टी ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी और सोने की ज्वैलरी में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सूर्यकुमार यादव ट्रेडिशनल साउथ इंडियन ड्रेस लुंगी और शर्ट पहनकर बहुत ज्यादा खूबसूरत दिख रहे थे। दोनों की शादी में क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।
यह भी पढ़ें:Manoj Kumar: दिल्ली का दुबला-सा लड़का, जिसने यहीं पहला रेस्टोरेंट खोला, किया फैंस के दिलों पर राज
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
1 hr agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
1 hr agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
2 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
3 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
3 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
4 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
4 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines