पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना आमने-सामने आ गई थीं। दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े थे। स्थिति युद्ध जैसी बन गई थी, लेकिन इसी बीच सीजफायर (संघर्षविराम) का ऐलान कर दिया गया। पाकिस्तान के साथ लड़ाई, सीजफायर और दोनों देशों को हुए नुकसान को लेकर जारी विवाद के बीच भारतीय सेना ने पोखरण, बबीना और जोशीमठ समेत कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर परीक्षण किए हैं। आखिर यह परीक्षण इतने खास क्यों हैं?
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय सेना ने पोखरण, बबीना, जोशीमठ, आगरा और गोपालपुर सहित देश के कई प्रमुख स्थानों पर नेक्स्ट जनरेशन डिफेंस टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर क्षेत्र परीक्षण किया है। ये प्रदर्शन युद्ध जैसी परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में किए जा रहे हैं, ताकि यह जांचा जा सके कि ये हथियार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू) प्रणालियां जरूरत पड़ने पर कितनी कारगर साबित होंगी।
सबसे खास बात यह है कि इस परीक्षण में स्वदेशी हथियारों और प्रणालियों को परखा जा रहा है। यह ट्रायल ऐसी स्थिति उत्पन्न करके किया जा रहा है, मानो दुश्मन ने हमला कर दिया हो और अब आत्मरक्षा करते हुए उसे खदेड़ना हो। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 27 मई को बबीना फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चल रहे परीक्षणों की समीक्षा की और जवानों तथा अधिकारियों से बातचीत भी की।
किन हथियारों और प्रणालियों का परीक्षण हो रहा है?
- मानवरहित हवाई प्रणालियां (UAS)
- UAV लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड म्यूनिशन (ULPGM)
- रनवे-स्वतंत्र RPAS
- काउंटर-UAS और घूमते हुए हथियार
- विशिष्ट वर्टिकल लॉन्च (SVL) ड्रोन
- सटीक बहु युद्ध सामग्री वितरण प्रणालियाँ
- एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन और इंटरडिक्शन सिस्टम (IDDIS)
- निम्न-स्तरीय हल्के वजन वाले रडार
- अगली पीढ़ी के VSHORADS IR सिस्टम
- इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) प्लेटफॉर्म
क्यों महत्वपूर्ण है ये परीक्षण?
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग के दौरान भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं पर बल देते हुए कहा कि भारत ने आकाश मिसाइल जैसी स्वदेशी प्रणालियों का सफलतापूर्वक उपयोग किया है और एक मजबूत वायु रक्षा नेटवर्किंग ढांचा खड़ा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने बाहरी सहायता के बिना देशभर के विभिन्न स्रोतों भारतीय और विदेश से प्राप्त रडार प्रणालियों को एक सुसंगत नेटवर्क में एकीकृत किया है, जो हालिया ऑपरेशनों के दौरान भारत की सुरक्षा के लिए बेहद अहम साबित हुआ है।
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
10 mins agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
18 mins ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
33 mins ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 hrs agoLIVE: बिहार के बेगूसराय में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, 2 लापता की तलाश जारी
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines