Indian Army Promotion Policy : अगर आप भारतीय सेना में जाना चाहते हैं तो आपके लिए Good News है। इंडियन आर्मी की नई प्रोमशन पॉलिसी एक जनवरी 2024 से लागू हो जाएगी। कर्नल से लेकर लेफ्टिनेंट जनरल या उससे ऊपर रैंक के सैन्य अधिकारियों को इस पॉलिसी का लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस पॉलिसी के तहत हर साल एक बैच को शामिल किया जाएगा और उस बैच के सभी अधिकारियों को प्रमोशन के लिए कंसीडर किया जाएगा।
भारतीय सेना के अधिकारी का कहना है कि इंडियन आर्मी की ओर से एक व्यापक प्रमोशन पॉलिसी लाई गई है, जोकि नए साल से लागू होगी। सुरक्षाबलों के बाहरी और आंतरिक चुनौतियों को ध्यान में रखकर इस पदोन्नति नीति को तैयार किया गया है। इसके तहत वर्तमान समय में सेना के सामने उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर नेतृत्व और उस परिस्थिति को समझने वाले लोगों की कमी पूरी होगी।
यह भी पढ़ें : Indian Army Agniveer Result 2023: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
हर साल होगा प्रमोशन
नई प्रमोशन पॉलिसी के तहत हर साल एक बैच को शामिल किया जाएगा। यहां एक बैच का मतलब एक वर्ष में सेना में भर्ती होने वाले लोगों से होता है। हालांकि, अभी तक कई बार किसी साल प्रमोशन नहीं होता था, लेकिन अब इस नीति के तहत हर साल एक बैच का प्रमोशन निश्चित है। अब भर्ती की प्रक्रिया तीन वर्ष के रोलिंग मॉडल के अनुसार होगी। जैसे अगले वर्ष पैदल सेना यानी सेना इंफ्रेंट्री में ब्रिगेडियर रैंक के 5 अधिकारी रिटायर हुए हैं तो उतने कर्नल को प्रमोशन देकर ब्रिगेडियर बना दिया जाएगा। इसके बाद उसके अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले लोगों के आधार पर भर्ती निकाली जाएगी।
रोलिंग मॉडल से होगी भर्ती
नई प्रमोशन पॉलिसी के तहत अब तीन वर्ष के हिसाब से प्रमोशन और भर्ती होगी। यह देखा जाएगा कि अगले तीन साल में कितने लोग रिटायर हो रहे हैं, किसे प्रमोशन मिलेगा और कितने पदों पर भर्ती निकालनी है। इस नीति का फायदा कमांड रैंक के मेडिकली फिट अधिकारियों को ही मिलेगा। जिन अधिकारियों को प्रमोशन होगा, उनका मेडिकल फिटनेस भी चेक किया जाएगा।
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
1 hr agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
2 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
2 hrs agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
3 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
4 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान
5 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
6 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
13 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines