Indian Army Agniveer Result 2023: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

Agniveer Bharti 2024-25: भर्ती परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव
Edited By Niharika Gupta

Agniveer Bharti 2024-25: भर्ती परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव
Indian Army Agniveer Result 2023: भारतीय सेना ने आज अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के नतीजे जारी किए। इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।
हालांकि अभी सिलीगुड़ी, संबलपुर,कोलकाता, गोपालपुर, कटक,बहरामपुर, बिहार, झारखंड भर्ती रैली, बैरकपुर एआरओ के रिजल्ट जारी किए गए हैं। कुछ ही देर में अन्य आर्मी रिक्रूटमेंट कार्यालय (ARO) के रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे।
बता दें कि अग्निवीरों की भर्ती के लिए पहले स्तर की स्क्रीनिंग के तहत ऑनलाइन रूप में पूरे देशभर में सामान्य प्रवेश परीक्षा (CCE) ली गई थी। जो 176 स्थानों के 375 परीक्षा केंद्रों पर 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। जिसके नतीजे आज यानी 20 मई को जारी किए गए हैं।
आर्मी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा की मेरिट के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा। जिसके लिए ए़डमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट ऑनलाइन टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल के आधार पर तैयार की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: