हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

चीन ने बढ़ाई सैन्य ताकत! 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर भारत का क्या प्लान?

भारत अपनी सैन्य जरूरतों को देखते हुए पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट बनाने का प्लान कर रहा है। इसके एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) पर काम किया जा रहा है। इस फाइटर जेट को 2035 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

5th Generation Fighter Jet: भारत लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए कई प्लान बनाता है। अभी सेना में लड़ाकू विमानों को जोड़ने का प्लान बनाया जा रहा है। यह प्लान पाकिस्तान और चीन से उभरते खतरों के लिए बनाया जा रहा है, जिसमें भारत अपने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट, AMCA के विकास में तेजी ला रहा है। इनको बनाने में लगने वाले समय को कम करने पर किया जा रहा है। साथ ही इसके लिए निजी क्षेत्र की ज्यादा भागीदारी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। भारत ने 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट को 2035 तक हर हाल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

अगले महीने सबमिट होगी रिपोर्ट

इसके लिए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई। जिसमें भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल SP धारकर, सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार और DRDO और वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA) के अधिकारी शामिल हैं। यह अगले महीने अपनी रिपोर्ट सौंपने वाले हैं। इस समिति का उद्देश्य फाइटर जेट की समय सीमा को कम करके और उसको और बेहतर बनाना है। भारत से पहले ही चीन ने अपने पांचवीं पीढ़ी के Chengdu J-20 जेट को भारत के सामने वाले अपने हवाई क्षेत्रों में तैनात कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जलाना था औरंगजेब का… जला दिया इस मुगल बादशाह का पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

भारत का फाइटर जेट

भारत अपनी जरूरतों को देखते हुए पांचवीं पीढ़ी का विमान लाने की योजना बना जा रहा  है। इसके एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) पर काम किया जा रहा है। यह जेट 2035 तक बना बनाकर तैयार कर लिया जाएगा। जिसके लिए भारत ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की रणनीति तैयार की है। भारत के पास लड़ाकू विमानों के कम से कम 48 स्क्वाड्रन होने चाहिए, वर्तमान में केवल 31 स्क्वाड्रन ही हैं। आपको बता दें कि एक स्क्याड्रन में 18 लड़ाकू विमान होते हैं। दूसरी तरफ पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी चीन से पांचवीं पीढ़ी के 40 फाइटर जेट खरीदने का प्लान बना लिया है।

ये भी पढ़ें: क्या पीएम मोदी महसूस करते हैं अकेलापन? पॉडकास्ट में दिया ये जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola