पंकज शर्मा, श्रीनगर: सीमा पार से लगातार आतंकी गतिविधियों में इजाफा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के आंतकी चिनाब वैली में आंतक को जिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय सेना विलेज डिफेंस गार्ड के सदस्यों को एक गोली, एक दुश्मन, एक निशाना की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि समय रहते आतंकियों को ढेर किया जा सके।
सुरक्षाबलों को इनपुट मिल रहे हैं कि सीमा पार बने लांचिंग पैड में 200-250 की तादाद में आतंकी मौजूद हैं। ये आतंकी इस ताक में हैं कि बर्फबारी से पहले वे भारतीय सीमा में घुसपैठ कर सके। पाकिस्तान की घुसपैठ वाली इस साजिश को रोकने के लिए पूरे जंगल के इलाकों में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की तरफ से ऑपरेशन ‘एरिया डोमिनेशन’ चलाया जा रहा है।
अभी पढ़ें – जोधपुर में IAF चीफ ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, बोले- हमें 4.5 पीढ़ी के विमानों की जरूरत है
बर्फबारी के बाद बंद हो जाते हैं घुसपैठ के रास्ते
दरअसल, सीमा पार बैठे लॉन्चिंग पैड में 200 से 250 आतंकी मौजूद हैं जो अंतरराष्ट्रीय सीमा या फिर नियंत्रण रेखा के जरिए घुसपैठ करने की फिराक में है। आतंकी बर्फबारी से पहले घुसपैठ करना चाहते हैं क्योंकि बर्फबारी के बाद घुसपैठ के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं।
न्यूज़ 24 डोडा के भदरवाह इलाके में पहुंचा, जहां भारतीय सेना और पुलिस की ओर से VDG को हथियार चलाने और उसे हैंडल करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। आपको बता दें कि 90 के दशक में जब आतंकवाद जम्मू कश्मीर में हद से ज्यादा था तो उस वक्त VDG का गठन हुआ था। इन सुरक्षा गार्डों ने सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चिनाब वैली और पीर पंजाल के इलाकों में आतंक का खात्मा किया था।
अभी पढ़ें – Jammu Kashmir: रामबन में पकड़ा गया अलकायदा का आतंकी, सुरक्षाबलों ने ग्रेनेड के साथ दबोचा
फिलहाल, विलेज डिफेंस गार्ड के सदस्य घने जंगलों में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन में कंधे से कंधा मिला रहे हैं ताकि अगर कहीं पर कोई संदिग्ध आतंकी या फिर कोई संदिग्ध हथियार गोला बारूद हो तो इसकी जानकारी सेना को दी जा सके और आतंकियों का काम तमाम किया जा सके। विलेज डिफेंस गार्ड में शामिल लोगों का कहना है कि हम 90 के दशक से भारतीय सेना और पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और हमें इसका गर्व है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
40 mins agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
1 hr agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
2 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
3 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
3 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
4 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
5 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
12 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
14 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines