Indian Army Dog Phantom Martyred: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में सेना का बहादुर कुत्ता फैंटम शहीद हो गया। उसने अपने सीने पर आतंकियों की गोली खाई। K9 फैंटम डॉग की मौत होने की पुष्टि जम्मू के डिफेंस PRO ने की। उन्होंने बताया कि सेना अपने बहादुर कुत्ते फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती हैं। सेना के प्रति उसके समर्पण, वफादारी को भुलाया नहीं जा सकता। उसने कई साल सेना में रहकर सेवा की और कई ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। बीते दिन आतंकियों ने अखनूर के बट्टल इलाके में सेना के काफिले पर हमला किया था। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। करीब 8 घंटे दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें फैंटम शहीद हो गया।
K9 यूनिट का असॉल्ट डॉग था फैंटम
फैंटम बेल्जियन मैलिनोइस नस्ल का कुत्ता था और भारतीय सेना का हमलावर कुत्ता था। उसे स्पेशली एनकाउंटर्स के लिए ट्रेंड किया गया था। फैंटम का जन्म 25 मई 2020 को हुआ था। 12 अगस्त 2022 को वह आर्मी में आया था और उसे जम्मू कश्मीर में तैनात किया गया थ्ज्ञा। उसे रिमाउंट वेटरनरी कोर मेरठ (RVC) ने सेना को सौंपा था। सेना के जवानों ने फैंटम को कई गैजेट से लैस किया था, जिनकी वजह से सेना के जवान दुश्मनों तक पहुंच पाते हैं। शहादत के समय फैंटम सिर्फ 4 साल का था। फैंटम K9 यूनिट का असॉल्ट डॉग था। इस यूनिट में ट्रेंड कुत्ते होते हैं, जो देशभर में तैनात किए जाते हैँ। इस यूनिट के कुत्ते आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी अभियानों में इस्तेमाल किए जाते हैं। फैंटम को उस समय गोली लगी, जब वह आतंकियों को सूंघता हुआ उनके पीछे दौड़ रहा था।
यह भी पढ़ें:‘एक पैसेंजर जिंदा नहीं बचेगा अगर…’; Akasa एयरलाइंस की फ्लाइट में हड़कंप, श्रीनगर जा रहा था विमान
सेना के 2 कुत्ते पहले भी हो चुके शहीद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल भी जम्मू-कश्मीर में ही आतंकियों से मुठभेड़ में डॉग केंट मारा गया था। 6 साल का केंट सैनिक की जान बचाते हुए शहीद हुआ था। वह आतंकियों के खिलाफ 9 ऑपरेशन कर चुका था। राजौरी जिले में अपने हैंडलर को बचाते हुए 21वीं कोर की डॉग यूनिट की फीमेल लैब्राडोर शहीद हुई थी। बीते दिन मुठभेड़ में जहां फैंटम शहीद हुआ, वहीं सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को ढेर किया। आज सुबह 2 और आतंकी ढेर किए गए हैं। मारे एक एक आतंकी ने सेना की कॉम्बेट वर्दी जैसे कपड़े पहने थे। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिन में 8 आतंकी हमले हो चुके हैं। 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के काफिले पर अफरावत रेंज में नागिन पोस्ट की ओर जाते समय गुलमर्ग से 6 किलोमीटर दूर बोटापाथरी के पास आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सेना के 2 जवान शहीद हुए थे और 2 आम नागरिक मारे गए थे। 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले के सोनमर्ग में आतंकियों ने गोलियां मारकर 7 लोगों की हत्या की थी।
यह भी पढ़ें:‘लॉरेंस बिश्नोई हमें मार देगा…’; अभिनव अरोड़ा को मिली धमकी, मां का दावा- परिवार की जान को खतरा
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 hr agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
1 hr agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 hr agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
2 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
12 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
13 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
15 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines