Colonel Manpreet Singh Kirti Chakra : भारतीय सेना के शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह को देश की आजादी की 68वीं सालगिरह की पूर्वसंध्या पर पर मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। कर्नल सिंह पिछले साल सितंबर में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। सरकार ने कर्नल सिंह के साथ रायफलमैन रवि कुमार और मेजर एम नायडू को भी मरणोपरंत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है।
ये भी पढ़ें: जिसे चाहिए था अलग देश, मरते वक्त मिली थी खटारा एंबुलेंस
ये भी पढ़ें: तिरंगा फहराने से लेकर हटाने तक, जान लीजिए अहम नियम
कर्नल मनप्रीत सिंह जब शहीद हुए थे तब वह 19 राष्ट्रीय रायफल्स बटालियन का नेतृत्व कर रहे थे। इस बटालियन के साथ उनका कार्यकाल पूरा होने में केवल 4 महीने का समय बचा था। पंजाब में चंडीगढ़ के पास स्थित भरोंजियां गांव के रहने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी जगमीत गिरेवाल और 2 बच्चों को छोड़ गए हैं। जगमीत हरियाणा शिक्षा विभाग में इकोनॉमिक्स की लेक्चरर हैं। उनके बेटे की उम्र छह साल और बेटी की उम्र 2 साल है।
आतंकियों की तलाश में निकले थे
जिस मुठभेड़ में कर्नल सिंह शहीद हुए थे वह अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में हुई थी। इस दौरान आतंकियों के साथ हुए सशस्त्र टक्कर में राष्ट्रीय रायफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सिंह, इसी बटालियन के मेजदर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट हुमायूं मुजामिल भट बलिदान हो गए थे। बता दें कि सेना के अधिकारी इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकियों की तलाश कर रही सेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को बदला रहेगा दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल, जानें रूटीन
ये भी पढ़ें: ध्वजारोहण, झंडा फहराना नहीं; जान लें दोनों में क्या है अंतर?
इस तरह शहीद हुए थे कर्नल सिंह
ऑपरेशन के दौरान जैसे ही वो एक इमारत के ऊपर चढ़े, वहां छिपे बैठे आतंकियों ने उन पर खुली गोलीबारी कर दी। घटना में कर्नल सिंह मौके पर ही शहीद हो गए थे। जबकि अन्य दो अधिकारी गोलियां लगने से घायल हो गए थे। उन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के एक अस्पताल में पहुंचाया गया था। लेकिन, इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया था। भारतीय सेना में लगभग 17 साल सेवा देने वाले मनप्रीत सिंह के पिता का निधन हो चुका है और मां चंडीगढ़ में रहती हैं।
ये भी पढ़ें: इन चार फिल्मों ने सुनाईं देश के बहादुरों की अनसुनी कहानियां
ये भी पढ़ें: आजादी के मौके पर बनाइए तिरंगा स्पेशल डिशेज, 5 रेसिपीज
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
2 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
4 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
5 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
6 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
8 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
9 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
9 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines