Independence Day Recipe Ideas: बच्चों के लिए बनाना चाहते हैं स्पेशल तिरंगा Dishes? ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी

Independence Day Recipe Ideas: हर साल 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने घर पर ही कुछ स्पेशल तिरंगा टेस्टी डिशेज बना सकते हैं। चलिए जानते हैं ट्राई कलर रेसिपीज के बारे में।

Independence Day Recipe Ideas

हेल्दी ट्राई कलर डिशेज

Independence Day 2024: आजादी के जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस साल भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने वाला है। 15 अगस्त को स्कूल-कॉलेज से लेकर ऑफिस तक में हर जगह जश्न का माहौल देखने को मिलता है। जहां देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए कई कल्चरल इवेंट आयोजित किए जाते हैं। हालांकि इस दिन कुछ लोग घर पर विभिन्न तरह की डिशेज भी बनाते हैं। इसके अलावा माताएं बच्चों की डिमांड पर उन्हें ट्राई कलर की डिशेज भी बनाकर देती हैं।

विज्ञापन

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी डिशेज लेकर आए हैं, जिन्हें आप झटपट घर पर ही तैयार कर लेंगी। तो चलिए जानते हैं स्पेशल तिरंगा स्वादिष्ट और लजीज खाने की रेसिपीज के बारे में।

विज्ञापन

ट्राई कलर सैंडविच (Tricolour Sandwich)

ट्राई कलर सैंडविच को बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्रेड की स्लाइस लें। उसके ऊपर धनिया की चटनी लगाएं। दूसरी स्लाइस पर टमाटर की चटनी, खीरा, चुकंदर, टमाटर और गाजर लगाएं। फिर दोनों ब्रेड स्लाइस को एक के ऊपर एक रख दें। इस तरह आप सफेद, केसरी और हरे रंग के कॉम्बीनेशन का सैंडविच बना सकती हैं।

विज्ञापन

तिरंगा ढोकला (Tiranga Dhokla)

तिरंगा ढोकले बनाने में बस 15-20 मिनट का समय लगता है। ढोकले का बैटर आपको आसानी से मार्केट से मिल जाएगा। बैटर को सबसे पहले तीन भाग में बांट लें। फिर एक भाग में रंग के तोर पर गाजर का रस, दूसरे में पालक का रस और तीसरे में नारियल का पेस्ट मिलाएं। अब इन्हें एक के ऊपर एक लगाकर स्टीम कर लें। इस तरह आप घर पर ही मिनटों में तिरंगा ढोकला बना सकती हैं।

विज्ञापन

ट्राइकलर पुलाव (Tricolour Pulao)

15 अगस्त को लंच में ट्राइकलर पुलाव खाना एक बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं। सबसे पहले चावल को पकाएं। फिर उन्हें तीन पैन में अलग-अलग कर लें। पहले भाग में पालक का रस, दूसरे में टमाटर प्यूरी और तीसरे को सफेद ही रहने दें। इसके बाद इन तीनों चावलों को सब्जियों और मसालों के साथ भून लें। जब पुलाव बन जाएं, तो प्लेट में सबसे पहले हरे चावल, उसके ऊपर सफेद और फिर टमाटर प्यूरी वाले चावलों को रखें।

विज्ञापन

तंदूरी कबाब (Tandoori Kebab)

शाम के समय अक्सर लोग कुछ चटपटा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में 15 अगस्त को घर पर ही आप तंदूरी कबाब बना सकती हैं। कबाब बनाने के लिए पनीर को मैरीनेट कर लें। इसके बाद इन्हें तीन भागों में बांट दें। एक बैटर में केसर डालें और दूसरे में पुदीना धनिया की चटनी डालें। तीसरे को ऐसे ही रहने दें। अब इन तीनों को बारी-बारी से पैन में भून लें। जब पनीर अच्छे से भून जाएं, तो इसे तिरंगा के कलर की तरह सर्व कर दें।

तिरंगा पारफेट (Tricolour Parfait)

तिरंगा पारफेट एक ड्रिंक है, जिसका स्वाद लाजवाब होता है। इसे बनाने के लिए एक कांच का ग्लास लें। सबसे पहले उसमें फ्रेश क्रीम डालें, जिसे हरा करने के लिए उसके ऊपर कीवी प्युरी मिलाएं। इसके बाद दही डालें और फिर आखिर में केसरी रंग के लिए संतरे का जूस मिलाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: इस जानकारी को आप तक सिर्फ जागरूक करने के मकसद से साझा किया गया है। इसके लिए सामान्य जानकारियों की मदद ली गई है। News 24 की ओर से जानकारी पुष्टि नहीं की जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ