नई दिल्ली: आर्मी चीफ मनोज पांडे (Lieutenant General Manoj Pandey) आज लद्दाख दौरे पर रहेंगे। गोगरा और हॉटस्प्रिंग्स पीपी-15 के क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने नियोजित तरीके से हटने के दौरान आर्मी चीफ का ये दौरा बेहद मत्वपूर्ण है। दरअसल चीन के साथ तनाव बढ़ने के साथ ही एलएसी के दोनों तरफ भारत और चीन ने हजारों की संख्या में सैनिक तैनात किए। जिसकी वजह से पिछले दो साल से दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ था।
अभी पढ़ें – ‘सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि जंगलराज भी जनता राज दिख रहा है’, नीतीश पर विजय सिन्हा का तंज
सहमति बनने के बाद भारत और चीन के सैनिकों ने पीछे हटना शुरु किया है इस प्रक्रिया को 12 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना अपनी टुकड़ी को करम सिंह हिल की ओर पीछे ले जा सकती है, जबकि चीनी सेना उत्तर की ओर चीनी इलाके में वापसी कर सकती है।
इससे पहले शुक्रवार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स पर 8 सितंबर से ही दोनों सेनाओं की ओर से पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 12 सितंबर तक दोनों सेनाएं इस जगह को खाली कर देंगी। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है कि पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से सैनिकों को हटाया जाएगा और वापस अपने क्षेत्र में बुलाया जाएगा।
अभी पढ़ें – भारत-चीन के सैनिक 12 सितंबर तक लद्दाख के गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पूरी तरह से पीछे हटेंगे
आपको बता दें कि उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से होना जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि सबकुछ ठीक रहा तो यहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात भी हो सकती है। हालांकि इसकी अभी अधिकारीक पुष्टी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध शुरू हो गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
6 mins ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
45 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
48 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines