Indian Army Artillery (पवन मिश्रा): इंडियन आर्मी में आज तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो दुश्मनों की जड़ें तक हिलाकर रख देगा। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है। इसी बीच कुछ रक्षा मामलों के जानकर ने तीसरे वर्ल्ड वार की भी आशंका जताई थी। हमारे देश पर चीन और पाकिस्तान लगातार माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में रूस-यूक्रेन वार और पाकिस्तान को हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना ने बड़ा फैसला लिया है, पढ़ें न्यूज 24 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…
यह भी पढ़ें: उम्र 15 साल, 4 फीट 3 इंच के बाल, UP के इस लड़के ने आज तक नहीं कटवाए, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2040 तक तोपों की क्षमता बढ़ाने का टारगेट
दरअसल, भारतीय सेना के तोपख़ाने में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बदलाव करने की योजना भी बना ली गई है। रक्षा मंत्रालय ने साल 2040 तक सेना की सभी तोपों को 155 कैलिबर का करने की योजना बनाई है। यह जानकारी सेना के एक बड़े अधिकारी ने न्यूज 24 के सवाल का जवाब देते हुए दी। सवाल किया गया कि आखिर ज्यादा कैलिबर का क्या मतलब है और आर्टलरी में इस पर सबसे ज्यादा फोकस क्यों किया जाता है तो जवाब में अधिकारी ने कई अहम जानकारियां दीं।
यह भी पढ़ें: अगर मैं मर जाऊं तो प्लीज हमारी बेटी का ख्याल रखना…अनंतनाग में शहीद DSP के आखिरी शब्द
K-9 वज्र तोपों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सेना के पास 105MM से लेकर 130MM की तोप है, जिसे अब 155MM कर दिया जाएगा, यानी अब यह और ज्यादा घातक होगी। दुश्मन पर सटीक प्रहार करने में भी सक्षम होगी। अनंतनाग में आतंकियों के तरफ से जिस तरह से फायरिंग की गई, उससे सबक लेते हुए सेना ने माउंटेन गन और सेल्फ प्रोपलेड सिस्टम गन की तादाद भी बढ़ाने की योजना बनाई है। K-9 वज्र तोपों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इन तोपों की संख्या अब करीब 100 होगी।
यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: अभेद्य किला है पीएम मोदी के काफिले की यह गाड़ी, james bond की कार की तरह है फीचर्स
अगले 2 साल में और धनुष तोपें आएंगी
सेना के अधिकारी ने बताया कि सेल्फ प्रोपलेड सिस्टम होने से तोप को एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाने के लिए दूसरी गाड़ी की जरूरत नहीं होती है। यह खुद ही एक जगह से दूसरे जगह जा सकती है। भारतीय सेना के बेड़े में शामिल धनुष तोप की मारक क्वालिटी ऐसी है कि दुश्मन को संभलने तक का मौका नही मिलेग। बंजर जमीन हो, पथरीला रास्ता हो, दलदली इलाका हो, की भी जाकर यह दुश्मन पर अटैक कर सकती है। 2026 तक सेना को 114 धनुष तोप मिलने जा रही हैं।
सैन्य अधिकारी के अनुसार, इस तोप को 6 रेजिमेंट में बांट दिया जाएगा। धनुष की एक और खासियत है कि यह ऑटोमेटिक टारगेट के जरिए एक साथ एक टारगेट पर 6 अलग-अलग जगहों से फायर कर सकती है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
4 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines