भारतीय वायुसेना (IAF) प्रमुख चीफ मार्शल एपी सिंह ने दुश्मन देश पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने इंटरव्यू देते हुए ऑपरेशन सिंदूर और थियेटराइजेशन पर भी खुलकरत बात की है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी मोर्चे पर सोचा-समझकर हमले किए. पाकिस्तान का कोई भी टारगेट भारतीय वायुसेना की पहुंच से बाहर नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर कैपेबिलिटी सेंट्रिक अप्रोच का वैलिडेशन है. इस ऑपरेशन ने देश के प्राइमरी रिस्पॉन्डर और इसके स्ट्रेटेजिक डिटरेंट दोनों के तौर पर एयरफोर्स की पावर की भूमिका को फिर से पक्का किया.
ऑपरेशन सिंदूर को वायुसेना के लिए सबक बताया
IAF चीफ ने चेतावनी दी कि भारतीय वायुसेना की अप्रोच का वैलिडेशन रुकने का कारण नहीं होना चाहिए, क्योंकि आगे का रास्ता दुश्मन तक पहुंचने की वायुसेना की कैपेबिलिटी को और गहरा करना है. ऑपरेशन सिंदूर से एक सबक मिला है कि हमें कई ऑप्शन साथ रखने चाहिए और दुश्मन की टैक्टिक्स बदलने पर उन ऑप्शन पर तेजी से काम करने क्षमता भी रखनी चाहिए. 2047 तक हमारा लक्ष्य दुनिया की सबसे काबिल, इनोवेटिव और टेक्नोलॉजी के मामले में आत्मनिर्भर एयरोस्पेस फोर्स में से एक बनना है, ताकि दुश्मनों को सबक सिखा सकें और दुनियाभर में अपना लोहा मनवा सकें.
थियेटराइजेशन को इंटीग्रेटेड मिलिट्री स्ट्रक्चर बताया
IAF चीफ ने कहा कि थियेटराइजेशन का मतलब फाइटर एसेट्स को ज्योग्राफिकली बांटने के लिए एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि IAF जॉइंटनेस और इंटीग्रेशन के लिए पूरी तरह कमिटेड है. भविष्य के झगड़े अपने नेचर से ही मल्टी-डोमेन होंगे. तीनों सेनाएं पहले से कहीं ज्यादा तालमेल के साथ काम करेंगी. असली सवाल यह है कि इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर में एयर पावर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कैसे किया जाए? हम इंडो-पैसिफिक में हो रहे डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रहे हैं. IAF इंडो-पैसिफिक में भारत के हितों की रक्षा के लिए तैयार है. सतर्कता, भरोसेमंद और ज्यादा क्षेत्रीय सहयोग की जरूरत है.
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर करारा जवाब दिया
भारतीय वायुसेना प्रमुख ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का जवाब पाकिस्तान को भारतीय सेना और वायुसेना ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर से दिया था. पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले इलाकों में आतंकी ठिकानों पर हमले करके उन्हें ध्वस्त किया गया. 1971 के बाद सीमा पार भारत ने सबसे ज्यादा बहादुरी वाली सैन्य कार्रवाई की थी. भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए थे. भारतीय वायुसेना रावलपिंडी जैसे सबसे बड़े सैन्य मुख्यालय के बेहद करीब पहुंचकर टारगेट पूरे करके वापस आई थी. असाधारण शक्ति प्रदर्शन करते हुए दुश्मन को उसके घर में चोट पहुंचाई थी.
संबंधित खबरें
PM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
1 hr ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
3 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
5 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
6 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
6 hrs agoLIVE: आज भुवनेश्वर जाएंगे PM मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
7 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
14 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
15 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
16 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines