'ऑपरेशन सिंदूर' में IAF ने भोलारी एयरबेस पर मचाई थी तबाही, जख्मों के निशान मिटाने में जुटा पाकिस्तान

सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान अपने भोलारी एयरबेस की मरम्मत कर रहा है. पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय वायुसेना ने यहां हमला कर भारी तबाही मचाई थी.

Pakistan Bholaari airbase repairs

पिछले साल भारतीय वायुसेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को जो जख्म दिए थे, वे आज भी हरे हैं. नई सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान अब अपने भोलारी एयरबेस पर हुए नुकसान की मरम्मत करने की कोशिश कर रहा है. 10 मई 2025 को भारतीय वायुसेना ने एक सटीक हमले में यहां के मुख्य हैंगर को पूरी तरह तबाह कर दिया था. यह हमला उस समय हुआ था जब दोनों देशों के बीच 88 घंटे तक चला सैन्य टकराव अपने सबसे चरम स्तर पर पहुंच गया था.

विज्ञापन

तस्वीरों ने खोली पाकिस्तान की पोल

ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि भोलारी एयरबेस के उसी हैंगर पर मरम्मत का काम चल रहा है जिसे भारत ने निशाना बनाया था. हैंगर की हरी छत वाला बड़ा हिस्सा हटा दिया गया है और ढांचे के उखड़े हुए हिस्से साफ नजर आ रहे हैं. भारतीय वायुसेना के एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमले के वक्त इसी हैंगर में पाकिस्तान का बेहद महत्वपूर्ण ‘साहब 2000 एरीआई’ सिस्टम वाला जासूसी विमान मौजूद था. अब पाकिस्तान मलबे को हटाकर छत को नए सिरे से बनाने और ढांचे को मजबूत करने की तैयारी में जुटा है.

विज्ञापन

पाकिस्तान भोलारी एयरबेस की तबाही

10 मई 2025 की सुबह 10 से 12 बजे के बीच भारतीय वायुसेना ने भोलारी के इस ठिकाने पर भीषण हमला किया था. हालांकि वायुसेना ने अधिकारिक तौर पर उन हथियारों के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन माना जाता है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कई आधुनिक एयर-टू-सरफेस मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ था. इस हमले ने पाकिस्तान के सामरिक रडार सिस्टम और निगरानी विमानों को भारी नुकसान पहुंचाया था. अब पाकिस्तान उस मलबे और टूटे ढांचे को ठीक करके अपनी नाकामी को छिपाने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन

दूसरे ठिकानों पर भी मरम्मत की कोशिश

भोलारी अकेला ऐसा ठिकाना नहीं है जहां पाकिस्तान को भारत ने धूल चटाई थी. इससे पहले मुरिद एयरबेस पर टूटी छतों को लाल तिरपाल से ढकने की कोशिश की गई थी. सुक्कुर में पाकिस्तान का ड्रोन हैंगर भी मलबे के ढेर में तब्दील हो गया था. वहीं नूर खान एयरबेस के कमांड और कंट्रोल सेंटर को भी भारतीय हमलों ने दहला दिया था. भोलारी में चल रहा हालिया काम यह साबित करता है कि भारतीय वायुसेना के हमलों ने पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम की कमर तोड़ दी थी जिसे सुधारने में उसे लंबा वक्त लग रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ