पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ओलंपिक गेम्स के लिए भारत मेजबानी की दावेदारी पेश करेगा. केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार यूथ समर ओलंपिक 2029 और समर ओलंपिक 2036 की मेजबानी करना चाहती है. अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स भी भारत करवाने जा रहा है. पूर्व खेल मंत्री ने दावा किया है कि 2047 तक दुनिया के पहले 5 मेडल विनर में भारत का नाम होगा.
ये भी पढ़ें: ‘महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान…’, राहुल गांधी ने MGNREGA में बदलाव को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
हमें मेहनत करनी होगी-अनुराग
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी का मौका भारत को मिले, इसके लिए कड़ी कोशिश करनी होगी. अगर ऐसा होता है तो खिलाड़ियों का और भी मनोबल बढ़ेगा. उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 2014 से 2025 तक भारत में युवाओं के लिए बड़े कदम उठाए गए. पीएम मोदी ने पहले दिन से कहा कि वो खिलाड़ियों और खेल के साथ कुछ नहीं होने देंगे.
पूर्व खेल मंत्री ने गिनवाए मोदी सरकार के काम
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2015 से 8 साल तक नेशनल गेम्स बंद थे. मोदी सरकार ने तीन बैक टू बैक गेम्स करवाए. बीजेपी के नेतृत्व में नए खेलों के आयोजन करवाए गए, खेलो इंडिया के नए सेंटर शुरू किए गए. करीब 1100 पूर्व एथलीट की कोच के रूप में नियुक्ति हुई है. ग्वालियर में जो खेल संस्थान है उसका दर्जा बड़ा हुआ. टागरगेट ओलंपिक स्कीम शुरू की गई. जिसके तहत खिलाड़ी के खेलने, रहने, विदेश जाने और ट्रेनिंग का सबका खर्चा सरकार उठाती है. खिलाड़ियों को 6 लाख रुपये तक की पॉकेट मनी भी दी जाती है.
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
5 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
7 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
7 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines