पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत एक्शन मोड में है। बुधवार को हुई सीसीएस की बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। उधर पाकिस्तान में भी बुधवार की रात पूरी गहमागहमी के साथ बीती। हमले के डर से पाकिस्तान की एयरफोर्स खौफ में दिखी। कराची से एक लड़ाकू विमान की स्क्वाड्रन जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर तैनात की गई है। हमले के बाद से ही पाकिस्तान को लग रहा है कि भारत कुछ बड़ा कर सकता है। पाकिस्तान ने तो गीदड़ भभकी भी देनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत कोई ऐसी स्थिति पैदा करने की कोशिश करता है तो हम उसका जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।
पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है। हर कोई सरकार ने एक्शन लेने की बात कह रहा है। विपक्ष भी पूरी तरह सरकार के साथ है। हर कोई यह सोच रहा है कि क्या एक बार फिर सरकार एयर स्ट्राइक करेगी? आखिर पाकिस्तान से भारत कैसे बदला लेगा? युद्ध की आहट के बीच आइये जान लेते हैं दोनों देशों की सैन्य ताकत कितनी है?
फायर पावर इंडेक्स में चौथे नंबर पर भारत
भारत सैन्य ताकत के मामले में पाकिस्तान से कई गुना आगे है। ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत सैन्य ताकत मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर है। भारत के सक्रिय सैनिकों की संख्या 14.55 लाख है। वहीं रिजर्व फोर्स 11.55 लाख है। वहीं बात करें पैरामिलिट्री फोर्स की तो भारत के पास 25 लाख से अधिक जवान है। वहीं पिछले कुछ समय में भारत ने डिफेंस बजट में भी बढ़ोतरी की है। भारत का डिफेंस बजट लगभग 7 लाख करोड़ रुपये का है।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों को वीजा छूट बंद, जानें क्या है सार्क वीजा योजना?
पाकिस्तान के लिए भारत की नौसेना ही काफी
वहीं एयरफोर्स में भी भारत की ताकत लगातार बढ़ी है। वर्तमान में भारत के पास 2229 एयरक्राफ्ट है, 600 फाइटर जेट भी मौजूद है। इसके अलावा 899 हेलीकॉप्टर भी हैं। वहीं नौसेना के पास 150 युद्धपोत हैं। इसके साथ ही 18 पनडुब्बियां और 2 एयरक्राफ्ट कैरियर भी नौसेना को मजबूती प्रदान करते हैं। इसके अलावा टी-90 भीष्म टैंक, अर्जुन टैंक, पिनाका रॉकेट सिस्टम, रूस से मिला एयर डिफेंस सिस्टम और ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान का नाम मिटाने के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा अमेरिका से खरीदे गए बमवर्षक ड्रोन भी भारत को ताकत प्रदान करते हैं।
पाकिस्तान की सैन्य ताकत कितनी?
वहीं पाकिस्तान के पास 6.54 लाख सैनिक हैं। वहीं उसकी वायुसेना के पास 1399 एयरक्राफ्ट हैं। इसके अलावा 328 फाइटर जेट और 57 लड़ाकू हेलीकॉप्टर भी बेड़े में हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान की नौसेना के पास 8 पनडुब्बियां मौजूद हैं। पाकिस्तान के पास कोई एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। पाकिस्तान इसलिए ज्यादा इतराता है क्योंकि उसके पास चीनी जे-10 और जेएफ 17 लड़ाकू विमान है। जोकि पांचवी पीढ़ी आधुनिक लड़ाकू विमान कहे जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः Pahalgam Terrorist Attack: ऊधमपुर में आतंकियों और पुलिस में मुठभेड़ शुरू, दूदू बसंतगढ़ एरिया में कार्रवाई
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
6 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
9 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines