भारत के इस राज्य को कभी गुलाम नहीं बना पाया ब्रिटिश शासन; आज अपनी खूबसूरती के लिए है फेमस

India This State Never Enslaved British: भारत के एक राज्य ऐसा है, जिस पर ब्रिटिश या ईस्ट इंडिया कंपनी कभी भी राज नहीं कर पाई। ये राज्य भी अपनी खूबसूरती के लिए टूरिस्टों की पहली पसंद है।

India This State Never Enslaved British

India This State Never Enslaved British: जब भी भारतीय इतिहास की बात होती है, तब ब्रिटिश शासन और ईस्ट इंडिया कंपनी का हिस्सा काफी बड़ा होता है। भारतीय विरासत और समृद्ध परंपरा से प्रभावित होकर ब्रिटिश और ईस्ट इंडिया कंपनी भारत आए। व्यापार करने के लिए भारत आए ब्रिटिश ने धीरे-धीरे पूरे देश पर अपना कब्जा कर लिया। अंग्रेजों ने भारत पर करीब 200 साल तक राज किया और यही वजह है कि उनकी संस्कृति की छाप भारतीय राज्यों पर गहरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का एक राज्य ऐसा भी है, जिसे अंग्रेज कभी गुलाम नहीं बना पाए?

विज्ञापन

टूरिस्टों की पहली पसंद

भारत के इतिहास में ब्रिटिश शासन के हर एक पहलू और कूटनीति के बारे में बताया गया है। सैकड़ों सालों तक देश पर राज करने वाले अंग्रेजों ने भारत के लोगों का खूब शोषण किया। लेकिन इस देश का एक ऐसा राज्य भी है, जहां पर राज करने का उनका सपना कभी पूरा नहीं हो पाया। वे कभी भी इस राज्य पर कब्जा नहीं कर पाए। ऐसा नहीं है कि अंग्रेजों के जुल्म से बचे रहने वाले इस राज्य में धन-संपदा नहीं थी या यह खूबसूरत नहीं था। बल्कि यह राज्य तो आज भी अपनी खूबसूरती के लिए टूरिस्टों की पहली पसंद है।

विज्ञापन

देश की स्वतंत्रता के बाद भी रहा अधीन

हम बात कर रहे हैं समुद्र से घिरे बेहद खूबसूरत राज्य गोवा की, जो ब्रिटिश शासन के अत्याचारों से बचा रहा था। बता दें कि पुर्तगालियों की वजह से गोवा अंग्रेजों के शासन से बचा हुआ था। भारत की खोज करते हुए साल 1498 में वास्को डी गामा अंग्रेजों से पहले भारत पहुंचे थे। इसके बाद ही पुर्तगालियों ने यहां व्यापार करना शुरू किया। इस दौरान अंग्रेजों और पुर्तगालियों के बीच कई युद्ध हुए, लेकिन गोवा कभी अंग्रेजों के अधीन नहीं हुआ। वहीं साल 1947 में जब पूरा देश स्वतंत्र हो गया, तब भी गोवा पुर्तगाली शासन के अधीन था। साल 1961 तक गोवा पुर्तगाली शासन के अधीन रहा। पुर्तगाली भारत में लगभग 400 साल तक रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ