ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा में जॉन बोल्टन

ट्रंप की भारत को लेकर अपनाई गई टैरिफ नीति का खुलकर विरोध कर रहे अमेरिका के पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन के घर पर आज एफबीआई ने छापा मारा है। यह कार्रवाई अदालत की परमिशन से हुई और इसका संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा से है।

FBI Raids Home Of Former US Adviser John Bolton
विज्ञापन

ट्रंप की भारत को लेकर अपनायी गई टैरिफ नीति का खुलकर विरोध कर रहे अमेरिका के पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन के मैरीलैंड स्थित घर पर FBI ने आज छापा मारा है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अदालत की अनुमति से हुई और इसका संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा से है। जांच का केंद्र कथित गोपनीय दस्तावेज हैं। बोल्टन के पास जिसके होने का संदेह है। आपको बता दें, जॉन बोल्टन ने ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर कहा था कि ट्रंप को भारत के साथ रिलेशन को संभालने के साथ-साथ सही करने की बहुत जरूरत है।

2020 में विवादित आत्मकथा पर जांच

अधिकारियों के अनुसार, यह जांच का केंद्र कथित गोपनीय दस्तावेज हैं। उन्होंने बताया कि बोल्टन के पास इसके होने का संदेह है। यह जांच 2020 में उनकी विवादित आत्मकथा The Room Where It Happened पब्लिश्ड होने के बाद शुरू हुई थी, लेकिन ट्रंप के भारत विरोधी स्टैंड का विरोध होने की वजह से तेज कर दिया गया।

Advertisment

काश पटेल ने छापे पर क्या बोला

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि छापे की पुष्टि हो गई है और आगे लिखा था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। क्योंकि एफबीआई एजेंट मिशन पर हैं।

खबर के मुताबिक, यह जांच क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट से जुड़ी है और यह शुरू में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान शुरू की गई थी। बाद में इसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के कार्यकाल में इसपर रोक लगा दी गई थी।

रूसी तेल खरीदने पर लगा था भारत पर टैरिफ

दरअसल, जॉन बोल्टन ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि जब ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाया, लेकिन चीन पर नहीं लगाया था। यही वजह है कि भारत रूस-चीन के और भी करीब होता जा रहा है। ट्रंप प्रशासन इसे अनदेखा कर अनजाने में गलती की है।

विज्ञापन

भारत ने किसी तरह के बैन को नहीं तोड़ा- जॉन बोल्टन

आपको बता दें, बोल्टन ने कहा था कि अगर ट्रंप को इस बात से परेशानी है कि भारत ने रूसी तेल को खरीदकर उसे रिफाइन कर विदेशी बाजार में बेचा। इस पर चर्चा होनी चाहिए। इसके अलावा यह भी सच है कि भारत ने किसी तरह के बैन को नहीं तोड़ा है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं रानिल विक्रमसिंघे? जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ