जॉर्डन के ऐतिहासिक चर्च में बीते शुक्रवार हुई गोलीबारी में करीब 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 नागरिक घायल हो गए. इस हमले की भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कड़ी निंदा की और इसे एक आतंकवादी हमला करार दिया है. शनिवार को जारी प्रेस रिलीज में विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि भारत, 23 अक्टूबर को जॉर्डन के करक में एक चर्च पर हुए जघन्य हमले की कड़ी निंदा करता है. इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए.
‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे’
विदेश मंत्रालय की ओर से आगे कहा गया, ‘हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कायरतापूर्ण हमले में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. इस कठिन घड़ी में, भारत जॉर्डन के हशमाइट साम्राज्य की सरकार और वहां के मित्रवत लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है. हम आतंकवाद के सभी रूपों और प्रकारों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने के दृढ़ संकल्प को भी दोहराते हैं.’
यह भी पढ़ें: जॉर्डन के ऐतिहासिक चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत; कई घायल
यह भी पढ़ें: हवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे में कैद हुआ हादसा
तीन बंदूकधारियों ने किया था हमला
जॉर्डन के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुए इस हमले को लेकर एक बार फिर से आतंकवाद के खिलाफ कई देशों का गुस्सा फूट पड़ा है. भारत समेत कई देशों ने हमले की निंदा करते हुए मृतकों के लिए शोक व्यक्त किया है. सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा एजेंसियां गोलीबारी की जांच कर रही हैं. कराक में आबादी के लिहाज से ईसाई अल्पसंख्यक हैं. जॉर्डन के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में दो लोग पिस्तौल लिए गिरजाघर की ओर बढ़ते और गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद एक तीसरा व्यक्ति दिखाई देता है, जिसके हाथ में अर्ध-स्वचालित राइफल नजर आ रही है. वह भी गोलीबारी शुरू कर देता है. इसके बाद तीनों हमलावर गिरजाघर की ओर दौड़ते हैं.
सरकार के एक बयान में कहा गया कि यह हमला ‘अज्ञात हमलावरों ने किया.’ हालांकि, यह नहीं बताया गया कि किसी बंदूकधारी को पकड़ा गया या मार गिराया गया. शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने एक्स पर कहा कि जॉर्डन कराक को निशाना बनाने वाले ‘आतंकवादी कृत्य’ के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देगा. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 hr agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
2 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
2 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
3 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
3 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
3 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
5 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines