India Maldives Row : मालदीव को भारत से पंगा लेना भारी पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा। अब भारतीय मालदीव की यात्रा को कैंसिल दे रहे हैं और छुट्टी पर लक्षद्वीप जाने की सोच रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय ट्रैवल कंपनियों ने भी मालदीव की हवाई बुकिंग को रद्द कर दिया। इस मामले में भारत सरकार भी काफी सख्त है और उन्होंने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है।
भारत सरकार ने दिल्ली में स्थिति मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम साहिब को तलब किया। इस पर हाई कमिश्नर दिल्ली के साउथ ब्लॉक में स्थित विदेश मंत्रालय (MEA) पहुंचे और अपनी सफाई पेश की। वे विदेश मंत्रालय में थोड़ी देर रुकने के बाद वापस चले गए। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केंद्र सरकार ने मालदीव के हाई कमिश्नर को बुलाया था।
यह भी पढ़ें :EaseMyTrip ने मालदीव के खिलाफ उठाया बड़ा कदम
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर भारतीयों से लक्षद्वीप घूमने की अपील की थी। इस पर मालदीव की एक महिला मंत्री मरियम शिउना ने उनके पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर मालदीव के खिलाफ मुहिम छिड़ गई। अंत में मंत्री को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
इस मामले को लेकर माले में स्थिति भारतीय उच्चायुक्त ने मालदीव के सामने भी आपत्ति जताई थी। इस पर मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने एक्शन लेते हुए पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाली मंत्री मरियम शिउना को सस्पेंड कर दिया। उनके साथ मालशा शरीफ और महजूम माजिद को भी मंत्री पद से हटा दिया गया। इसे लेकर मालदीव ने अपने बयान में कहा कि यह उनकी निजी राय है, इससे सरकार को कोई वास्ता नहीं है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines