'पीओके छोड़ना ही होगा...', यूएन में भारत ने पाकिस्तान को फिर दिखाया आईना

यूएन में भारत ने पाकिस्तान पर एक बार फिर निशाना साधा है। पाकिस्तान के कश्मीर मामले को उठाने के बाद भारत ने कहा कि आपको पीओके छोड़ना ही पड़ेगा। भारत ने कहा कि वह बार-बार जम्मू-कश्मीर को लेकर बेबुनियाद दावे करता है।

India Pakistan UN PoK issue

India Pakistan UN PoK issue

विज्ञापन

भारत ने कश्मीर मामले में एक बार फिर पाकिस्तान को बुरी तरह लताड़ लगाई है। यूएन में शांति बनाए रखने के मुद्दों पर हो रही चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए बुरी तरह लताड़ लगाई।

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पी ने पाकिस्तान से कहा कि पाकिस्तान बार-बार हमारे जम्मू और कश्मीर पर बेबुनियाद और अनावश्यक बयान देता है। ऐसे बयान न तो उसके दावों को सही ठहराते हैं और न ही आतंकवाद फैलाने की उसकी नीति को। भारत के राजदूत ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के हिस्सों पर अवैध कब्जा कर रखा है। वो इलाका उसे खाली करना ही होगा।

विज्ञापन

खाली करना ही पड़ेगा

भारत ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा पाकिस्तान को यह समझना होगा कि वह जिस इलाके में बैठा है, वह उसे खाली करना ही पड़ेगा। वह अपनी छोटी सोच और देश को बांटने वाली नीतियों को छोड़कर शांति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अगर पाकिस्तान शांति चाहता है तो उसे पहले आतंकवाद और नफरत फैलाना बंद करना होगा।

यूएन जैसे मंच का दुरुपयोग नहीं करे

भारत के राजदूत ने आगे कहा कि वह पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है लेकिन यह उसकी जिम्मेदारी है कि पहले वह आतंकवाद का खात्मा करे और शांति का माहौल बनाए। ताकि दोनों देश बातचीत की पटरी पर लौट सके। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान को नसीहत दी कि वह यूएन जैसे मंचों का इस्तेमाल छोटी-मोटी राजनीति करने के लिए नहीं करे। यहां हमें शांति से बात करनी है, न कि पुराने विवादों को तूल देना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ