India Slams Pakistan in UN over Kashnmir Issue: लंबे समय बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का जिक्र किया। पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए भारत ने भी पड़ोसी मुल्क को सरेआम धो डाला। भारत ने दो टूक शब्दों में पाकिस्तान से कहा कि कश्मीर के बारे में झूठ फैलाना बंद करें। जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं। पाकिस्तान इस सच को जितना जल्दी मान ले उतना बेहतर होगा।
पाकिस्तान ने क्या कहा?
स्विट्जरलैंड की राजधानी जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की 58वीं बैठक देखने को मिली। इस दौरान पाकिस्तान ने हमेशा की तरह कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लघंन का राग अलापना शुरू कर दिया। पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने कहा कि कश्मीर में लोगों को मानवाधिकार से दूर रखा जा रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लघंन है।
यह भी पढ़ें- नहीं थम रहे भूकंप के झटके, फिर डोली धरती, असम में आया 5.0 तीव्रता का Earthquake
भारत ने किया पलटवार
UNHRC में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगा दी। क्षितिज त्यागी ने कहा कि कश्मीर के बारे में झूठ फैलाकर पाकिस्तान OIC जैसे बड़े मंचों का भी मजाक बना रहा है। पिछले कुछ सालों में जम्मू कश्मीर में तेजी से विकास हुई है। पाकिस्तान दशकों से कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। पाकिस्तान को नकारात्मक सोच बदलने की जरूरत है। पाकिस्तान को भारत के प्रति नफरत से आगे बढ़कर अन्य मुद्दों का समाधान ढूंढना चाहिए।
पाकिस्तान को दिखाया आईना
UNHRC में पाकिस्तान का आईना दिखाते हुए क्षितिज त्यागी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मदद की बैसाखी पर खड़ा देश हमें मानवाधिकार का पाठ न पढ़ाए तो बेहतर होगा। भारत अपने लोगों के लिए लोकतंत्र, प्रगति और सम्मान सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। पाकिस्तान को भी भारत से कुछ सीखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों को 24 घंटें मिलेंगी ये सुविधाएं, ऑर्डर करते ही मिलेंगी ये चीजें
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नोमिनेशन रद्द
2 mins agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
8 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
9 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
9 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
9 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines