नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों को 24 घंटें मिलेंगी ये सुविधाएं, ऑर्डर करते ही मिलेंगी ये चीजें

Namo Bharat Station Stores : नमो भारत स्टेशन पर अब यात्रियों के लिए 24×7 स्टोर्स उपलब्ध हैं। यहां किराना, स्नैक्स, पेय पदार्थ और पर्सनल केयर आइटम मिलेंगे। डिजिटल भुगतान और एटीएम की सुविधा भी दी गई है।

Anand Vihar

Namo Bharat Station Stores :  नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टोर खोल दिए गए हैं। यहां अब यात्रियों को ग्रॉसरी से लेकर क्विक मील यानी तैयार खाद्य पदार्थ खरीदने की सुविधा मिलने वाली है। ये स्टोर खोल दिए गए हैं और 24 घंटा यात्री यहां से खरीदारी कर सकते हैं। बता दें कि नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक 55 किलोमीटर के क्षेत्र में 11 स्टेशनों पर संचालित हो रही हैं।

स्टोर्स पर क्या क्या मिलेगा?

बताया गया कि नमो भारत स्टेशन पर खोले गये स्टोर्स पर दैनिक जरूरतों को पूरा करने वाली चीजें मिलेंगी। इसके साथ ही किराने का सामान, स्नैक्स, पेय पदार्थ और पर्सनल केयर के भी सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। यात्री जल्दी खरीददारी कर सकें, इसलिए डिजिटल भुगतान की सुविधा दी गई है।

कोका कोला से लेकर इटैलियन बॉक्स तक

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब नमो भारत स्टेशन पर अमूल, नेस्कैफे, कोका-कोला और इटैलियन बॉक्स जैसे ब्रांड के कई खाद्य और पेय पदार्थ आउटलेट साहिबाबाद, गाजियाबाद और आनंद विहार स्टेशनों पर पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। इसके साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एटीएम और स्मार्ट लॉकर की सुविधा दी गई है।


अभी नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ से नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच किया जा रहा है लेकिन अब इसका विस्तार मोदीपुरम तक किया जा रहा है। इस 23 किमी कॉरिडोर के विस्तार पर फाइनल टच देने का काम चल रहा है। वहीं अब इस ट्रेन को तीन चरणों में चलाने की तैयारी की गई है। पहले चरण में मेरठ साउथ से शताब्दी नगर, दूसरे चरण में शताब्दी नगर से बेगमपुल तक और फिर तीसरे चरण में बेगमपुल से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी।

पहला चरण शताब्दी नगर तक का काम मार्च तक, दूसरे चरण का काम बेगमपुल तक अप्रैल-मई और तीसरे चरण में मोदीपुरम तक जून के अंत में पूरा करने की बात कही जा रही है। मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक इस रैपिड रेल लाइन शुरू होने के बाद दिल्ली से मेरठ के बीच की 82 किमी की दूरी महज 50 मिनट में तय होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ