हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चुनाव बाद में कराना, पहले PoK खाली करो… गिलगित-बाल्टिस्तान पर भारत ने पाकिस्तान को हड़काया

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बेहद तीखा और दोटूक बयान जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान को चुनाव कराना तो दूर, सबसे पहले गैर-कानूनी तरीके से कब्जाए गए इन भारतीय क्षेत्रों को तुरंत खाली कर देना चाहिए.

विज्ञापन

आर्थिक कंगाली और आंतरिक राजनीतिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अपनी नापाक चाल चलने की कोशिश की है, जिस पर नई दिल्ली ने उसे बेहद सख्त लहजे में उसे जवाब दिया है. पाकिस्तान सरकार द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर के अंतर्गत आने वाले गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा चुनाव कराने की योजना पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बेहद तीखा और दोटूक बयान जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान को चुनाव कराना तो दूर, सबसे पहले गैर-कानूनी तरीके से कब्जाए गए इन भारतीय क्षेत्रों को तुरंत खाली कर देना चाहिए. भारत के इस सख्त रूप को देखकर इस्लामाबाद के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान-चीन की जुगलबंदी के जवाब में भारत के साथ आया रूस, पुतिन ने IAF के लिए दिया महा-ऑफर

विज्ञापन

क्या कहा भारत ने?

भारत सरकार ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वह भारत के आंतरिक क्षेत्रों और भूभाग पर किसी भी तरह का अवैध बदलाव करने की कोशिश न करे. विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘1947 के विलय पत्र के तहत पूरा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और इसमें शामिल गिलगित-बाल्टिस्तान का पूरा इलाका भारत का अभिन्न और संप्रभु हिस्सा है. पाकिस्तान के पास इन क्षेत्रों पर कोई भी कानूनी अधिकार नहीं है.’

भारत ने साफ किया कि पाकिस्तान द्वारा गिलगित-बाल्टिस्तान की जनसांख्यिकी को बदलने, वहां अवैध चुनाव कराने या उसे अपना प्रांत घोषित करने की कोई भी कोशिश पूरी तरह से अवैध और अमान्य है. इन दिखावे के चुनावों से पाकिस्तान का अवैध कब्जा वैध नहीं हो सकता.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ट्रंप को पुतिन की कड़ी चेतावनी, भारत को बताया भरोसेमंद दोस्त-सहयोगी, कहा- PM मोदी पर दबाव बनाया तो…

बता दें, वहां की जनता पिछले कई महीनों से बुनियादी सुविधाओं की कमी, भारी टैक्स और पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ सड़कों पर है. ऐसे में भारत का यह सख्त रुख वहां के स्थानीय प्रदर्शनकारियों को भी एक नैतिक समर्थन दे रहा है, जिससे पाकिस्तान सरकार बुरी तरह बौखला गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola