India Shortest Serving President : भारत के गौरवशाली इतिहास में राष्ट्रपति का पद गरिमा और शक्ति का प्रतीक रहा है. 26 जनवरी 1950 को जब भारत एक गणतंत्र बना, तभी से देश के प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति चुनने की परंपरा शुरू हुई. अब तक भारत को कई राष्ट्रपति मिले हैं, जिनमें कुछ ने लंबे समय तक देश की सेवा की, तो कुछ का कार्यकाल परिस्थितियों के कारण अपेक्षाकृत छोटा रहा. खास तौर पर भारत के राष्ट्रपति पद के इतिहास में सबसे कम और सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले राष्ट्रपतियों के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हैं. एक राष्ट्रपति ऐसे भी रहे, जिनका कार्यकाल दो साल से भी कम था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की हाईटेक तैयारी! परेड देखने वालों को AI और QR कोड दिखाएंगे पार्किंग का रास्ता, किए गए खास इंतजाम
डॉ. जाकिर हुसैन, सबसे छोटा कार्यकाल
राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिनका कार्यकाल किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि उनके असामयिक निधन के कारण समाप्त हुआ. वह भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे और वे देश के इतिहास में सबसे कम समय तक राष्ट्रपति पद पर रहने वाले निर्वाचित राष्ट्रपति माने जाते हैं. उन्होंने 13 मई 1967 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, लेकिन 3 मई 1969 को पद पर रहते हुए ही उनका निधन हो गया. इस प्रकार उनका कार्यकाल लगभग 1 वर्ष और 355 दिन का रहा, जो दो साल से भी कम था. शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है.
डॉ. राजेंद्र प्रसाद: 12 साल का अटूट रिकॉर्ड
एक तरफ जहां डॉ. हुसैन का कार्यकाल छोटा रहा, वहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस पद को सबसे लंबे समय तक सुशोभित किया. वे संविधान सभा के अध्यक्ष थे और 1950 से 1962 तक लगातार दो बार राष्ट्रपति चुने जाने वाले एकमात्र व्यक्ति बने. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे और उन्होंने 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक राष्ट्रपति पद संभाला. उनका कुल कार्यकाल 12 वर्ष और 107 दिन का रहा. उनका यह रिकॉर्ड आज तक कायम है.
देश को कई प्रतिष्ठित राष्ट्रपतियों का नेतृत्व मिला
| राष्ट्रपति | कार्यकाल | विशेष |
| डॉ. राजेंद्र प्रसाद | 26 जनवरी 1950 – 13 मई 1962 | पहले राष्ट्रपति, सबसे लंबा कार्यकाल, दो बार निर्वाचित |
| डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई 1962 – 13 मई 1967 | महान शिक्षाविद्, जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रुप में मनाते हैं |
| डॉ. जाकिर हुसैन | 13 मई 1967 – 3 मई 1969 | निर्वाचित राष्ट्रपति, सबसे कम समय तक कार्यकाल, पद पर रहते हुए निधन |
| वराहगिरी वेंकट गिरि | 24 अगस्त 1969 – 24 अगस्त 1974 | इससे पहले कार्यवाहक, फिर निर्वाचित राष्ट्रपति भी रहे |
| फखरुद्दीन अली अहमद | 24 अगस्त 1974 – 11 फरवरी 1977 | पद पर रहते हुए निधन |
| नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई 1977 – 25 जुलाई 1982 | – |
| ज्ञानी जैल सिंह | 25 जुलाई 1982 – 25 जुलाई 1987 | – |
| रामास्वामी वेंकटरमण | 25 जुलाई 1987 – 25 जुलाई 1992 | – |
| डॉ. शंकर दयाल शर्मा | 25 जुलाई 1992 – 25 जुलाई 1997 | – |
| के. आर. नारायणन | 25 जुलाई 1997 – 25 जुलाई 2002 | दलित समुदाय से पहले राष्ट्रपति |
| डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम | 25 जुलाई 2002 – 25 जुलाई 2007 | “पीपुल्स प्रेसिडेंट”, प्रख्यात वैज्ञानिक |
| प्रतिभा देवी सिंह पाटिल | 25 जुलाई 2007 – 25 जुलाई 2012 | भारत की पहली महिला राष्ट्रपति |
| प्रणब मुखर्जी | 25 जुलाई 2012 – 25 जुलाई 2017 | – |
| राम नाथ कोविंद | 25 जुलाई 2017 – 25 जुलाई 2022 | – |
| द्रौपदी मुर्मू | 25 जुलाई 2022 – वर्तमान | दूसरी महिला राष्ट्रपति, पहली आदिवासी राष्ट्रपति |
भारत में गणतंत्र की स्थापना के बाद से अब तक कई प्रतिष्ठित राष्ट्रपतियों का नेतृत्व मिला. पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे, उनके बाद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बने, जिनका कार्यकाल 1962 से 1967 तक रहा. डॉ. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे. इसके बाद वीवी गिरि राष्ट्रपति बने, मुहम्मद हिदायतुल्लाह भी कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे. फखरुद्दीन अली अहमद, नीलम संजीव रेड्डी, ज्ञानी जैल सिंह, आर.डी. वेंकटरमण, डॉ. शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायणन, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, प्रणब मुखर्जी और राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली. वर्तमान में द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं.
यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: बॉलीवुड के वो सितारे जो बने देशभक्ति की मिसाल, फिल्मों में देश के लिए लगाई जान की बाजी
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
31 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
17 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines