दिल्ली पुलिस की हाईटेक तैयारी! परेड देखने वालों को AI और QR कोड दिखाएंगे पार्किंग का रास्ता, किए गए खास इंतजाम

Republic Day Parade Updates: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने परेड देखने आ रहे लोगों को सुविधा देने के लिए एक हाईटेक कदम उठाया है, जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के परेड देख सकेंगे. इतना ही नहीं, कई लोगों को मेट्रो में फ्री में यात्रा करने का भी मौका मिलेगा. पढ़िये नई दिल्ली से राहुल प्रकाश की खास रिपोर्ट.

Republic Day Parade News

गणतंत्र दिवस परेड पार्किंग कैसे पहुंचे?

विज्ञापन

अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर अपने परिवार के साथ परेड देखने वाले हैं, तो आपके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने एक बड़ी आसानी ला दी है.  एक तरह जहां दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं, वहीं, लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो और वह अपनी गाड़ी में बैठकर पार्किंग तक पहुंच सकें इसके लिए एक नया तरीका अपनाया है, जिसकी मदद से आप आसानी से परेड देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: सावधान! दिल्ली में आज गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल, कई रास्ते बंद और मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का हाईटेक कदम

इस बार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने साथ, मैदान में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी उतारा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीसीपी ट्रैफिक राजीव कुमार रावल ने बताया कि परेड देखने वाले लोगों के पार्किंग पास (Republic Day Parking) के पीछे एक QR कोड दिया गया है जिसे स्कैन करने पर ट्रैफिक रूट को लेकर एनीमेटेड वीडियो (Animated Video Route) उस शख्स के मोबाइल में आ जाएगा. इस वीडियो की मदद से गाड़ी चालक रूट को आसानी से फॉलो करते हुए सीधे पार्किंग तक पहुंचा जाएंगे.

इतना ही नहीं, DCP राजीव कुमार रावल ने यह भी बताया कि अगर कोई शख्स गूगल पर अपनी पार्किंग का नाम डालता है, तो गूगल उस शख्स को सीधा पार्किंग तक रास्ता दिखा देगा, ताकि कार चालक आराम से पार्किंग तक पहुंच जाए वह भी बंद रास्ते से बचते हुए.

3000 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, कर्तव्य पथ से लेकर परेड रूट के आसपास की सड़कों पर 3000 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इनकी मदद से परेड वाले दिन ट्रैफिक को अच्छे से कंट्रोल किया जाएगा, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो. साथ ही, ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा को देखते हुए, इस बार पुलिसकर्मियों को एलईडी लाइट लगे जैकेट भी दिए गए हैं जिससे सुबह और रात के समय ट्रैफिक को कंट्रोल करते वक्त पुलिसकर्मियों को दूर से ही देखा जा सकेगा.

साथ ही, कर्तव्य पथ को क्रॉस करने वाले रोड जैसे-रफी मार्ग, मानसिंह रोड और सी हेक्सगन परेड के समय पूरी तरह से बंद रहेंगी. इसलिए अगर आप इन रूट्स से यात्रा करते हैं, तो आप दूसरे रूट्स का इस्तेमाल करें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर आपको समय-समय पर रूट्स को लेकर अपडेट्स (Delhi Live Traffic Updates) मिलते रहेंगे, जिसे फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकते हैं.

विज्ञापन

मेट्रो की क्या रहेगी टाइमिंग? इन लोगों के लिए फ्री है यात्रा

गणतंत्र दिवस पर जो लोग परेड देखने जा रहे हैं, उनसे प्रशासन की अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का इस्तेमाल करें, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने और रूट साफ रहे. वहीं, अगर आप मेट्रो से परेड देखने आ रहे हैं, तो जान लीजिए कि दिल्ली मेट्रो रात 3:00 बजे से ही चलने लगेगी और जिनके पास परेड देखने का पास होगा उनके लिए मेट्रो की टिकट भी फ्री (Free Metro Service) होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ