हिंद महासागर में भारत की पकड़ और मजबूत होने जा रही है. भारत और सेशेल्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लामितिये-2026’ का 11वां संस्करण पूरे दमखम के साथ शुरू हो चुका है. ‘लामितिये’, जिसका स्थानीय भाषा में अर्थ ‘दोस्ती’ होता है, इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक है. दोनों देशों के बीच यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 2001 से सेशेल्स में आयोजित किया जा रहा है. भारत-सेशेल्स अभ्यास लामितिये के 11वें संस्करण का उद्घाटन समारोह बीते दिन सेशेल्स रक्षा अकादमी में आयोजित किया गया. 20 मार्च तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण अभ्यास का समन्वय और संचालन भारतीय सेना की दक्षिणी कमान (पुणे) द्वारा किया जा रहा है.
इस बार यह अभ्यास क्यों है खास?
इस बार यह अभ्यास खास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाएं, थल सेना, नौसेना और वायु सेना एक साथ भाग ले रही हैं. भारतीय दल में असम रेजिमेंट के जवान शामिल हैं, साथ ही नौसेना से INS त्रिकंद और वायु सेना से C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान भी तैनात किए गए हैं. अभ्यास का मुख्य केंद्र आतंकविरोधी हमले और ‘जंगल वॉर’ की बारीकियों को समझना है. इस बार केवल पारंपरिक युद्ध नहीं, बल्कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भविष्य की युद्ध नीतियों और रणनीतियों पर गहन चर्चा की जा रही है. यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और सेशेल्स के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और स्थायी साझेदारी को मजबूत करता है, जो क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और समुद्री स्थिरता के लिए अहम है.
अभ्यास का मुख्य उद्देश्य
अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अर्ध-शहरी (सेमी-अर्बन) वातावरण में शत्रुतापूर्ण खतरों का मुकाबला करने के लिए संयुक्त परिचालन क्षमता बढ़ाना, आतंकवाद विरोधी (काउंटर-टेररिज्म), काउंटर-इंसर्जेंसी और जंगल युद्ध जैसी रणनीतियों पर फोकस करना, दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी, सामरिक समन्वय और तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान करना और बदलते युद्ध परिदृश्य और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा व संयुक्त प्रशिक्षण है. अभ्यास में फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज, व्याख्यान, केस स्टडी, डेमोंस्ट्रेशन और अंत में वैलिडेशन एक्सरसाइज शामिल हैं, जो दोनों पक्षों की तैयारियों का आकलन करती हैं.
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
11 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
54 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines