India Responds Pakistan: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान की सेना द्वारा जुल्म ढहाए जा रहे हैं. लोगों की आवाज का दमन किया जा रहा है. इस कृत के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान की सरकार को दोषी ठहराया जाना चाहिए. शहबाज शरीफ की नीतियां PoK के हालातों के लिए जिम्मेदार है. असीम मुनीर का स्वार्थी रवैया इसके लिए दोषी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान, शहबाज शरीफ, असीम मुनीर को खरी-खरी सुनाई.
यह भी पढ़ें: फिर उमड़ा ट्रंप का पाकिस्तान प्रेम, शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की तारीफ में क्या बोले US प्रेसिडेंट?
हिंसक हुआ PoK में विरोध प्रदर्शन
बता दें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जम्मू-कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है, जो अब हिंसक हो गया है. क्योंकि पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और आसिम मुनीर की सेना जन आंदोलन का दमन कर रही है. इसके चलते PoK के हालातों पर भारत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि भारत PoK के हालातों से पूरी तरह वाकिफ है और वे हालात पाकिस्तान की दमनकारी नीतियों के कारण बने हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नई साजिश का खुलासा, अफगानिस्तान बॉर्डर के पास बन रहा है लश्कर का नया आतंकी कैंप
गोलीबारी में 12 लोगों ने गंवाई जान
MEA प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों और बेगुनाह लोगों पर गोलियां चलाकर मानवाधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है. मुजफ्फराबाद, मीरपुर, कोटली, रावलाकोट और नीलम घाटी समेत कई जिलों में शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था, पाकिस्तान की सेना ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाकर प्रदर्शन को हिंसक बना दिया. गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद प्रदर्शनकारी कराची और इस्लामाबाद तक पहुंच गए, जिसके चलते अब जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और मार्केट-परिवहन व्यवस्था ठप हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर भड़का भारत, UN में कहा- अपने ही लोग मार दिए, क्या मासूम बच्चे आतंकवादी थे?
PoK में क्या छिड़ा है जन आंदोलन?
बता दें कि पाक अधिकृत कश्मीर में रहने वाले लोगों का आरोप है कि उनके शहर से जिन संसाधनों का इस्तेमाल सरकार करती है, उनका लाभ शहर के लोगों के साथ शेयर नहीं किया जाता. शहबाज सरकार PoK के लोगों की अनदेखी कर रही है. शहबाज सरकार ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही AAC की 38 सूत्रीय मांगों को भी रिजेक्ट कर दिया है. PoK में विधानसभा की सभी 12 आरक्षित सीटों को खत्म करने की मांग की गई है. बिजली दरों में कटौती करने, गेहूं और अन्य जरूरी सामानों पर सब्सिडी देने की मांग भी की गई है.
संबंधित खबरें
'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
20 mins agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
2 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines