विश्व जनसंख्या रिपोर्ट 2023: दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत, चीन के मुकाबले 29 लाख से ज्यादा हमारी जनसंख्या
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

World Population Report 2023: भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन नहीं भारत है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में भारत ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है। भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ हो गई है जबकि चीन की 142.57 करोड़ है। भारत में अब चीन की तुलना में 29 लाख से ज्यादा लोग हैं।
इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। यहां एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है। ये रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है. UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। UNFPA की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25% आबादी 0-14 आयु वर्ग में है, यहां 10-19 साल तक की आयु के लोग 18% हैं, 10-24 साल तक के लोग 26% हैं, 15-64 साल तक के लोग 68% और 65 से ऊपर के लोग 7% हैं।
India surpasses China to become the world's most populous nation with 142.86 crore people, says the United Nations.
According to UNFPA's The State of World Population Report, 2023, India's population has reached 1,428.6 million while China's stands at 1,425.7 million, a… pic.twitter.com/kl3qexumkP
— ANI (@ANI) April 19, 2023
चीन की आबादी बूढ़ी हो गई है। चीन इससे परेशान हो चुका है। चीनी की सरकार ने कई तरह की रियायतें दी हैं। जो जोड़े 2 या 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। यहां तक कि कई कॉलेजों ने ऐसी घोषणा कर दी कि युवा लड़के-लड़कियां कम से कम 15 दिन के ‘स्प्रिंग ब्रेक’ पर जाएं ताकि प्यार में पड़ सकें और घर बसाकर बच्चे पैदा कर सकें।
चीन की लगभग 40 फीसदी आबादी 60 साल के ऊपर की हो गई है। यहां पर एक वक्त पर जनसंख्या काबू करने के लिए नियम बना दिए थे। इसी साल एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुनिया का सबसे आबादी वाला शहर बीजिंग की आबादी कमती जा रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: