पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्षी दल लगातार सत्र बुलाने की मांग कर रहे थे। इस बीच केंद्र सरकार ने 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद के मानसून सत्र का ऐलान किया था। बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर नई तारीखों का ऐलान किया है।
मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले यह 21 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई तारीखों को मंजूरी दे दी है। इस अवधि के दौरान संसद के दोनों सदनों को बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए 13 और 14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी।
तत्काल चर्चा के लिए पीएम को लिखा था पत्र
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर तक तत्काल चर्चा के लिए विपक्ष ने 3 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। सूत्रों के मुताबिक, पत्र का जवाब नहीं दिए जाने पर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया। कांग्रेस और दूसरी विपक्षियों ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।
पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा
ससंद सत्र में कांग्रेस पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, इसके बाद की सैन्य कार्यवाही पुंछ, राजौरी, उरी और कुपवाड़ा में आम लोगों पर हुई गोलीबारी और सीजफायर को लेकर मोदी सरकार से सवाल करेगी। इन सवालों को लेकर संसद में हंगामा होना तय बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
CM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
57 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines