मंगलवार को अरब सागर में पाकिस्तान के PNS हुनैन (PNS Hunain) की टक्कर भारतीय नौसेना के INS कोलकाता (INS Kolkata) से हुई. इस दौरान यह ‘डेविड बनाम गोलियत’ (कमजोर बनाम ताकतवर) वाली स्थिति जैसी थी. जहां PNS हुनैन 2,600 टन का ऑफशोर पेट्रोल वेसल (समुद्र में गश्त करने वाला जहाज) है, तो वहीं INS कोलकाता भारत के सबसे ताकतवर और एडवांस्ड युद्धपोतों में से एक है, जिसका वजन हुनैन से लगभग तीन गुना (7,400 टन) ज्यादा है. इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
इस पूरे मामले के बाद से ही दोनों जहाजों की क्षमता और ताकत के अंतर को लेकर भी चर्चा तेज है. INS Kolkata करीब 7,400 टन वजन वाला guided-missile destroyer है, जबकि PNS Hunain का वजन करीब 2,600 टन है. यानी आकार के हिसाब से भारतीय युद्धपोत काफी बड़ा है. INS Kolkata की लंबाई लगभग 163-164 मीटर है, जबकि Hunain करीब 98 मीटर लंबा है.
पाकिस्तानी जहाज की भारतीय युद्धपोत से टक्कर
इस समुद्री घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक तनाव भी बढ़ गया है. दोनों देशों ने मामले को लेकर एक-दूसरे के राजनयिक प्रतिनिधियों को तलब किया है. भारतीय पक्ष के मुताबिक, INS कोलकाता को उत्तरी अरब सागर में निगरानी के लिए तैनात किया गया था. इसी दौरान पाकिस्तानी नौसेना का जहाज PNS हुनैन उसके आस-पास सक्रिय नजर आया और कथित तौर पर भारतीय युद्धपोत (Warship) का पीछा करने लगा. बताया जा रहा है कि PNS हुनैन पाकिस्तान नौसेना की ‘सी स्पार्क’ मिलिट्री एक्सरसाइज के तहत उस समुद्री क्षेत्र में मौजूद था.
घटना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी जहाज काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा था. भारतीय युद्धपोत के बेहद नजदीक से निकलने के प्रयास के दौरान दोनों जहाज आपस में टकरा गए. टक्कर के बाद PNS हुनैन के हिस्से में बड़ा डेंट आने की बात सामने आई है.
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, टक्कर के दौरान पाकिस्तानी जहाज के अगले हिस्से में जबरदस्त डेंट (पिचकने का निशान) पड़ा और उसे मरम्मत के लिए बंदरगाह लौटना पड़ा, जबकि भारतीय डिस्ट्रॉयर (युद्धपोत) ने अपना ऑपरेशनल मिशन जारी रखा. विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि INS कोलकाता को कोई स्ट्रक्चरल नुकसान नहीं पहुंचा है.
कितना ताकतवर है INS Kolkata?
INS Kolkata को भारतीय नौसेना के प्रमुख फ्रंटलाइन युद्धपोतों में गिना जाता है. यह आधुनिक रडार और सेंसर सिस्टम से लैस है और इसकी भूमिका केवल समुद्री गश्त तक सीमित नहीं है. इसमें BrahMos एंटी-शिप और लैंड-अटैक मिसाइलों के साथ Barak-8 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम भी मौजूद है. जहाज में आधुनिक मल्टी-फंक्शन रडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम भी लगाए गए हैं.
यह भी पढ़ें- 100% टैरिफ का बम फिर फोड़ेंगे ट्रंप, रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर?
INS Kolkata से बहुत छोटा है PNS Hunain
दूसरी ओर, PNS Hunain पाकिस्तान की Yarmook-class offshore patrol vessel है. इसे मुख्य रूप से समुद्री निगरानी, सुरक्षा और गश्ती अभियानों के लिए तैयार किया गया है. जुलाई 2024 में कमीशन हुआ यह पोत हेलिकॉप्टर और ड्रोन संचालन में सक्षम है. इसकी अधिकतम गति करीब 22 नॉट बताई गई है और इसमें 30 मिमी और 12.7 मिमी रिमोट वेपन सिस्टम, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें और क्लोज-इन वेपन सिस्टम जैसी क्षमताएं हैं.
भारत ने क्या कहा?
घटना के बाद भारत ने 1991 के भारत-पाकिस्तान समझौते के आर्टिकल 10 का भी हवाला दिया. इसके तहत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को एक-दूसरे से कम से कम तीन नॉटिकल मील की दूरी बनाए रखने का प्रावधान है. पाकिस्तान ने घटना की जिम्मेदारी भारत पर डालते हुए इसे कथित तौर पर उकसावे वाली कार्रवाई बताया है. ऐसे में टक्कर के घटनाक्रम को लेकर दोनों देशों के दावे अलग-अलग हैं.
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
23 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
36 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines