पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान को कड़ा रुख दिखा रहा है। भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ आए दिन बड़े फैसले ले रही है और दुश्मन देश को झटके दे रही है। बीती शाम भारत में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिया गया था। इसके एक्शन के बाद देररात पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अतुल्लाह तरार का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। अब भारत ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट नहीं खुलेगा।
यह भी पढ़ें:‘हां आतंकियों को ट्रेनिंग देते थे’; पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बाद बिलावल भुट्टो का कबूलनामा
मंत्री के वीडियो के बाद उठाया कदम
मंत्री तरार ने 2 दिन पहले रात 2 बजे के करीब अपने X हैंडल पर वीडियो जारी करके बताया था कि भारत 26-36 घंटे में पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। इस तरह का दावा कम्यूनिटी गाइडलाइंस के खिलाफ माना गया, इसलिए उनका X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। पाकिस्तान की कई न्यूज वेबसाइट्स भारत में ऑफलाइन हो गई हैं। जिन पकिस्तानी न्यूज़ वेबसाइट्स को ऑफलाइन किया गया है, उनमें डॉन, जियो, ARY, Samaa TV, Bol News शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:पहलगाम आतंकी हमले के 5 नए सच, जानें 8 दिन की जांच में NIA को क्या सुराग-सबूत मिले?
16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल हुए ब्लॉक
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के यूट्यूब चैनल को भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। भारत सरकार 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल देश में प्रतिबंधित कर चुकी है। डॉन, समा टीवी, ARY न्यूज, जियो न्यूज और BOL न्यूज के यूट्यूब चैनल भी भारत में ब्लॉक हो चुके हैं। इरशाद भट्टी, अस्मा शिराजी, उमर चीमा और मुनीब फारूक समेत कई पाकिस्तानी पत्रकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में बंद हो चुके हैं। यह सब गृह मंत्रालय की सिफारिश पर हुआ है।
यह भी पढ़ें:POK में 1000 से ज्यादा मदरसे बंद; जानें भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान में कैसे हालात?
पहलगाम हमले के बाद जंग के हालात
बता दें कि गत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम शहर की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था। 4 आतंकियों ने 26 भारतीय टूरिस्टों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं। बॉर्डर पर तनाव का माहौल है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी रिश्ते तोड़ दिए हैं और भारत पहलगाम का बदला पाकिस्तान से लेने का संकल्प ले चुका है, क्योंकि भारत पहलगाम में आतंकी हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines