पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा रुख देखकर पाकिस्तान की हवाइयां उड़ी हुई हैं। पाकिस्तानी सेना को डर है कि भारतीय सेना POK में हमला कर सकती है। इसलिए 1000 से ज्यादा धार्मिक स्कूल (मदरसा) बंद कर दिए गए हैं। लोगों ने दीवारों से घिरे बंकर तैयार करने शुरू कर दिए हैं।
स्थानीय धार्मिक मामलों के विभाग के प्रमुख हाफिज नजीर अहमद ने AFP समाचार एजेंसी को बताया कि हमने POK में सभी मदरसों में 10 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। विभाग के एक सूत्र ने बताया है कि सीमा पर तनाव का माहौल है और संघर्ष होने की संभावना है, इसलिए मदरसे बंद कर ने का फैसला लिया गया।
यह भी पढ़ें:ISI एजेंट के 5 चौंकाने वाले खुलासे, जानें पठान खान कौन? जिसे राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से दबोचा
सेनाएं कर रहीं अभ्यास
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के तीनों अंगों को फ्री हैंड दे दिया है। उन्होंने भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना को कह दिया है कि आतंकवाद और आतंकियों को कुचलना है। इसके लिए समय, तरीका और तारीख वे खुद तय करें। पहलगाम के 26 मृतकों का बदला लेना है और लेकर रहेंगे। दुश्मन देश पाकिस्तान को सबक सिखाना है। भारत का यही कड़ा रुख देखकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
पाकिस्तान ने भी भारत के हमले का जवाब देने की गीदड़ भभकी दी है। इसके लिए पाकिस्तान की तीनों सेनाएं अभ्यास भी कर रही हैं। पाकिस्तान ने अपने एयर स्पेस को भी 31 मई तक के लिए बंद कर दिया है। पाकिस्तान की नौसेना अरब सागर में प्रैक्टिस कर रही है। वहीं भारत ने भी अपना एयर स्पेस पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है। भारतीय नौसेना भी अरब सागर में अभ्यास कर रही है। दोनों देशों की सीमाओं पर भी तनाव का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:‘प्लीज गेट खोलें, पति-बेटी…’; पढ़ें उन लोगों की आपबीती, जिन्हें पाकिस्तान ने नहीं अपनाया
पाकिस्तानी सेना प्रमुख का बयान
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर ने गुरुवार को फिर दोहराया कि भारत की हर हरकत का जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR के अनुसार, असीम मुनीर ने झेलम जिले में टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज में जाकर पाकिस्तान सेना की फील्ड ट्रेनिंग और एक्सरसाइज का जायजा लिया।
उन्होंने पाक सेना के तीनो अंग जल, थल और वायु सेना की वार एक्सरसाइज के वीडियो जारी करके युद्ध के लिए अपनी तैयारी के बारे में बताया। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति जरदारी से मुलाकात की और मुलाकात के बाद जारी बयान से साफ हुआ कि दोनों के बीच भारत की तरफ से पहले स्ट्राइक की संभावना है।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
3 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
4 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
7 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines