भारत में कैसे होती है युद्ध की घोषणा, क्या भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ गया है वॉर? यहां जानें सबकुछ

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। दोनों ओर से सैन्य गतिविधियों में तेजी आई है। लेकिन क्या यह आधिकारिक युद्ध है? इस लेख में जानिए युद्ध की घोषणा की प्रक्रिया और भारत का युद्ध इतिहास।

WAR_8c5e8d
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल और भ्रम यही है कि क्या दोनों देश युद्ध में उतर चुके हैं? युद्ध की घोषणा कैसे होती है? भारत ने जब पहले युद्ध लड़े थे, तो क्या किसी ने औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की थी?

पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर समेत कई भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की नाकाम कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया। पाकिस्तान द्वारा हमले की कोशिश के बाद कई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया और रातभर अफरा-तफरी मची रही। ऐसे में यह सवाल और जरूरी हो जाता है कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो चुका है? अगर युद्ध होता है, तो इसकी घोषणा कौन करता है?

Advertisment

भारत में युद्ध की घोषणा कौन करता है?

भारत के संविधान में “युद्ध की घोषणा” का कोई स्पष्ट या औपचारिक प्रावधान नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा से संबंधित नियम जरूर हैं। यह अधिकार राष्ट्रपति के पास होता है, लेकिन वह प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की सलाह पर ही कार्य करते हैं। संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत राष्ट्रीय आपातकाल लागू किया जा सकता है, जब देश पर बाहरी आक्रमण या युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो। राष्ट्रपति यह घोषणा मंत्रिपरिषद की लिखित सिफारिश पर करते हैं।

युद्ध घोषणा की प्रक्रिया

  • प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल स्थिति का मूल्यांकन करता है।
  • इसमें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और सैन्य व खुफिया एजेंसियां अपनी रिपोर्ट और सुझाव देती हैं।
  • अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद द्वारा लिया जाता है।
  • इसके बाद राष्ट्रपति उस निर्णय को औपचारिक रूप से लागू करते हैं, जैसे राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा।
  • यह निर्णय लोकसभा और राज्यसभा, दोनों के समक्ष मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाता है।

भारत के युद्ध और उनकी घोषणा

भारत अब तक 5 युद्ध लड़ चुका है, लेकिन इनमें से अधिकांश में युद्ध की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी।

  • 1947-48: भारत-पाकिस्तान युद्ध — कोई औपचारिक घोषणा नहीं।
  • 1962: भारत-चीन युद्ध — दोनों पक्षों की ओर से कोई युद्ध घोषणा नहीं हुई।
  • 1965: भारत-पाक युद्ध — बड़े पैमाने पर संघर्ष के बावजूद कोई औपचारिक घोषणा नहीं।
  • 1971: भारत-पाक युद्ध — भारत ने पहली बार युद्ध की औपचारिक घोषणा की थी।
  • 1999: कारगिल युद्ध — इसे सीमित युद्ध माना गया, औपचारिक घोषणा नहीं की गई।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ