भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। आतंकियों पर भारतीय सेना के एक्शन के बाद पाकिस्तान ने भारत के 15 जगहों पर हमले करने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमले को नाकाम कर दिया। इसी मुद्दे पर अब विदेश मंत्रालय की तरफ से ब्रीफिंग दी गई और बताया गया कि आखिर कैसे पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की नाकाम कोशिश की। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री मौजूद रहे।
क्या बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह?
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि 7 मई को हुई प्रेस कांफ्रेस के दौरान हमने स्पष्ट किया था कि पकिस्तान सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया। साथ में यह भी कहा गया था कि किसी भी सैन्य ठिकानों पर हमले का जवाब दिया जाएगा। इसके बाद भी पाकिस्तान ने भारत के 15 जगहों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का फैसला किया। हथियारों का मलबा बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में महिलाओं और बच्चों समेत 16 नागरिक मारे गए। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि लाहौर के रडार सिस्टम को तबाह कर दिया गया। पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने जवाब दिया है, किसी भी सैन्य ठिकाने और नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया।
विदेश सचिव ने खोली पाकिस्तान की पोल!
विदेश सचिव ने कहा कि हम तनाव नहीं बढ़ाना चाहते, हमने तो जवाब दिया है। TRF ने हमले की जिमीदारी ली थी और पाकिस्तान ने TRF का बचाव किया था। पहलगाम हमले के बाद UNSC ने TRF का नाम लेकर एक निंदा प्रस्ताव की पहल की तो पाकिस्तान ने इसका विरोध किया और TRF का नाम निकलवा कर ही माना।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने माना है कि आतंकियों के साथ उनका क्या रिश्ता रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि पहलगाम हमले की जांच के लिए एक एजेंसी का गठन होना चाहिए। पहले भी भारत इस तरह के जांच में शामिल हो चुका है और पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर कई बार सबूत दे चुका है। पठानकोट में हुए हमले के बाद भी हमें सबूत दिए थे। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का नाम शामिल था। पाकिस्तान की पहचान आतंक के गढ़ के तौर पर हो चुकी है।
आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान की सेना शामिल होती है। सिख गुरूद्वारे में भी पाकिस्तानी सेना ने हमला किया है। जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है। हम पाकिस्तान के हर हमले का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में 59 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान सिर्फ प्रोपगेंडा फैला रहा है। पाकिस्तान आतंकियों का बचाव करता है।
‘जन्म के बाद से ही झूठ बोल रहा पाकिस्तान’
भारतीय लड़ाकू विमान गिराए जाने पर पाकिस्तानी नेताओं के झूठे बयान और फैलाए जा रहे प्रोपगेंडा पर विदेश सचिव ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। जन्म लेने के बाद से पाकिस्तान झूठ बोलता आ रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भी पाकिस्तान ने झूठ बोला था।
हर गलती के लिए जिम्मेदार होगा पाकिस्तान
प्रेस कांफ्रेस के दौरान विदेश सचिव ने साफ कर दिया है कि हर गलती के लिए पाकिस्तान खुद जिमेम्दर होगा। हर हमले का जवाब भारत जरूर देगा और दिया जा रहा है। भारत ने 60 साल तक सिंधू जल समझौता का सम्मान किया लेकिन पकिस्तान ने सहयोग नहीं किया।
रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा था?
पाकिस्तान के हमले को नाकाम किए जाने के बाद भारतीय रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि 07 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत ने साफ किया था कि ये प्रतिक्रिया केंद्रित, मापा और गैर-उग्र थी। पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया था। यह भी दोहराया गया कि भारत में सैन्य ठिकानों पर हमले का उचित जवाब दिया जाएगा।
रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन उन्हें नाकाम कर दिया गया। इन हमलों का मलबा अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है जो पाकिस्तानी हमलों को साबित करते हैं।
यहां देखें वीडियो
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
25 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
6 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines