भारतीय जनता पार्टी ने आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ एक वीडियो जारी किया है। भाजपा ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया कि 𝐍𝐨 𝐑𝐨𝐨𝐦 𝐅𝐨𝐫 𝐅𝐞𝐚𝐫, 𝐎𝐧𝐥𝐲 𝐀𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧! क्योंकि अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का पता चलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही। बिहार में रैली के मंच से उन्होंने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत अब आतंकवाद और आतंकियों का खात्मा करेगा। पाकिस्तान से पहलगाम के 26 मृतकों का बदला लेगा।
प्रधानमंत्री मोदी का बदला लेने का संकल्प
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में भारतीयों पर आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकी हमले की जांच NIA ने की, जिसमें हमले से पाकिस्तान का सीधा कनेक्शन मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान से पहलगाम का बदला लेने के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुखों को फ्री हैंड दिया और आदेश दिया कि आतंकवाद को कुचलने का समय, दिन और तारीख वे खुद तय करें। 26 मृतकों का बदला पाकिस्तान और आतंकियों से लेना है।
यह भी पढ़ें:‘क्या Finish करोगे? लिखना तो सीख लो’, असीम मुनीर की गीदड़भभकी पर BJP मंत्री का करारा जवाब
भारत ने पाकिस्तान पर ऐसे कसा शिंकजा
आतंकी हमले के अगले दिन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए। भारत ने सिंधु जल संधि सस्पेंड कर दी। अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया। पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करके उन्हें अपने देश वापस चले जाने को कहा दिया। पाकिस्तान के साथ आयात निर्यात बंद कर दिया। एयर स्पेस बंद करके पाकिस्तान के लिए हवाई रास्ता बंद कर दिया। जम्मूे कश्मीर में बने डैम बंद करके पाकिस्तान का पानी पूरी तरह से रोक दिया। एयर स्ट्राइक करके जैश-लश्कर के 9 आतंकी ठिकाने भी ध्वस्त कर दिए।
यह भी पढ़ें:‘कंगाल’ पाकिस्तान को 100 करोड़ का लोन मिला, भारत ने किया था विरोध
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
1 hr agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
2 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
11 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
12 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
12 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
17 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines